फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -इमाम साहब में सोमवार दोपहर के बाद पुरानी रंजिशन भिड़े दोनों पक्ष

-इमाम साहब में सोमवार दोपहर के बाद पुरानी रंजिशन भिड़े दोनों पक्ष

Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
-इमाम साहब में सोमवार दोपहर के बाद पुरानी रंजिशन भिड़े दोनों पक्ष
मीट व्यापारियों के बीच फिर झगड़ा, तेजधार हथियार-डंडे चले, फायरिंग भी हुई
विज्ञापन

- दोनों पक्षों के दस लोग घायल, एक तरफ से मांस व्यापारी पप्पू का भाई और उसका लड़का घायल
- दूसरे पक्ष के छह लोगों को लगी चोट, दो मामूली रूप से जख्मी
फोटो-22 से 25
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। शहर में दो मीट व्यापारी परिवारों के बीच एक बार फिर खूनी संघर्ष हो गया। दोनों के बीच इमाम साहब में जमकर तेजधार हथियार और लट्ठ चले। जिसमें एक पक्ष की तरफ से मीट व्यापारी पप्पू का भाई शादिम उर्फ साधु समेत दोनों पक्ष के करीब दस लोग घायल हो गए। इनमें शादिम उर्फ साधु की हालत चिंताजनक है। झगड़े का कारण 28 अक्तूबर को स्कूटी का हॉर्न बजाने के बाद हुआ झगड़ा रहा। इसमें किशनपुरा चौकी पुलिस में रविवार को ही दोनों पक्षों में समझौता हुआ था। कुछ जानकार झगड़े का असल कारण मीट की बिक्री बता रहे हैं। आसपास के लोगों ने झगड़े के दौरान गोली चलने की भी बात कही है। किशनपुरा चौकी पुलिस ने दोनों पक्षों पर एक-दूसरे की शिकायत पर करीब दो दर्जन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इमाम साहब मोहल्ला में सोमवार दोपहर बाद पप्पू व जेहरुद्दीन का परिवार आपस में भिड़ गया। कुछ लोगों का कहना है कि झगड़े में दोनों के बीच तेजधार हथियार व लट्ठ चलने के साथ एक पक्ष द्वारा गोली भी चलाई गई। एक वीडियो में लड़ाई झगड़ा करते लोग गोली चलाने की बात कहते सुने जा रहे हैं और गोली चलने की भी आवाज आई। किशनपुरा चौकी प्रभारी वीरेंद्र सिंह सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे। दोनों पक्ष पुलिस को देखकर शांत हो गए और अपने-अपने इलाज के लिए सिविल अस्पताल पहुंच गए। इस मामले में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर आरोप जड़े हैं।
विज्ञापन

पप्पू का भाई बोला- जेहरुद्दीन के परिवार ने किया हमला
पप्पू के भाई शादिम उर्फ साधु निवासी इमाम साहब ने बताया कि उनकी मीट की दुकान और ढाबा है। वे सोमवार को पार्षद पति बलजीत के साथ बातचीत कर अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि, इमाम साहब में जेहरुद्दीन के परिवार के लोगों ने उन पर तेजधार हथियार व लट्ठों से हमला बोल दिया। उसके सिर में कुल्हाड़ी मार दी और उसके परिवार के कई सदस्यों पर छूरी से हमला किया। उसने छूरी पकड़कर उनको बचाया। जिसमें उसके अलावा शोकिन, सुहेल राजा, अनश व फैसल घायल हो गए। सुहेल राजा ने बताया कि हमलावर उसके गले से छह तोले सोने की चेन भी तोड़ ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जेहरुद्दीन का परिवार बोला- दूसरे पक्ष ने किया हमला
दूसरे पक्ष में जेहरुद्दीन के परिवार के छह लोग घायल हो गए। जिसमें मेहनुद्दीन, उसका लड़का मोहम्मद अख्तर साहब, उसका भतीजा लाला, फहीम, समीर व मेहराज घायल हो गए। मेहनुद्दीन ने बताया कि उनका इमाम साहब में ढाबा है। शादिम व उसके परिवार के लोगों ने 28 अक्तूबर के झगड़े की रंजिशन सोमवार को भी हमला कर दिया। उन पर लट्ठ, डंडे और पत्थर बरसा दिए। वहीं इस पक्ष के लोग शाम को शहरी विधायक के सेक्टर-11/12 स्थित आवास पर भी पहुंचे। उन्होंने यहां पर दूसरे पक्ष के लोगों का साथ देने का आरोप लगाया।
पुराने मामले में सीआईडी भी पहुंची थी आज
बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों में 28 अक्तूबर को स्कूटी का हॉर्न बजाने को लेकर हुई कहासुनी में झगड़ा हो गया था। इसमें भी दोनों पक्षों के लोग घायल हो गए थे। दोनों पक्षों के घायलों को टांके भी लगे हुए हैं। किशनपुरा चौकी पुलिस में दोनों पक्षों में रविवार को समझौता हो गया था। सीआईडी पानीपत इस मामले में सोमवार को अपने स्तर पर भी जांच कर रही थी। इसी बीच एक पक्ष को पार्षद पति बलजीत ने बुलाया था। दोनों पक्षों के बीच उठे विवाद को शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था। इसी बीच दोनों पक्षों में फिर से झगड़ा हो गया। कुछ जानकारों ने झगड़े का असल कारण इमाम साहब व उसके बीच दुकानों व ढाबों पर बेचा जाने वाला कच्चा व पक्का मास है।

वर्जन
इमाम साहब में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ है। दोनों पक्षों के लोग झगड़े में घायल हुए हैं। पुलिस ने एक-दूसरे की शिकायत पर दोनों पक्षों के दो दर्जन के करीब लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी।
वीरेंद्र कुमार, प्रभारी, किशनपुरा, चौकी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed