{"_id":"5952ab9d4f1c1b54768b49a0","slug":"121498590109-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"-सीआईए-टू ने सूचना के आधार पर दीवाना गांव में दी दबिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
-सीआईए-टू ने सूचना के आधार पर दीवाना गांव में दी दबिश
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन किलो गांजा पत्ती के साथ एक दबोचा
पानीपत। सीआईए-टू पुलिस टीम ने गांव दीवाना से एक युवक को तीन किलो गांजा पत्ती सहित पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चांदनी बाग में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर विकास कुमार ने बताया कि उन्हें मंगलवार दोपहर बाद सूचना मिली कि गांव दीवाना में एक युवक गांजा पत्ती बेचने की फिराक में घूम रहा है। उन्होंने सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार की टीम के साथ मौके पर दबिश दी। वहां से एक युवक पुलिस टीम को देखकर भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस टीम ने आरोपी युवक को मौके पर दबोच लिया और उसके कब्जे से गांजा पत्ती बरामद की। इसका वजन तीन किलोग्राम मिला। आरोपी की पहचान हजारी निवासी दीवाना के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के पर मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।