नगर निगम कर्मचारियों की भूख हड़ताल जारी
पानीपत। नगर निगम कार्यालय के सामने नगर पालिकाओं, परिषदों व निगमों में तीसरे दिन भी भूख हड़ताल जारी रही। इस हड़ताल का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की मांगो को लेकर किए समझौतों को लागू कराना था। पानीपत नगर निगम के 21 कर्मचारी भूख हड़ताल पर रहेंगे। यह हड़ताल 18, 19 व 20 फरवरी तक रहेगी और 21 फरवरी को सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर कर्मचारी जंतर मंतर पर घरना देंगे। 28 फरवरी को नगर पालिका के आह्वान पर कर्मचारी मुख्यमंत्री के निवास पर जाएंगे जिसमें हर शहर के नगर निगम के कर्मचारी साथ होंगे। राज्य कार्यकारिणी सदस्य बलदेव ने कर्मचारियों को माला पहनाकर हड़ताल पर बिठाया। शाखा प्रधान सुभाष चिढ़ालिया ने कहा कि अगर सरकार समझौतों में हुई कर्मचारियों की मांगो को लागू नहीं करती तो आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कर्मचारी बीजेपी के खिलाफ वोट डालेंगे। इस हड़ताल का सर्वकर्मचारी संघ के जिला प्रधान कश्मीर सिंह, सचिव तेजपाल सिटू, जिला प्रधान सुनिल दत्त ने हड़ताल का समर्थन किया। इस अवसर पर बलवान सिंह बलराज, उपप्रधान देशराज, संजय चौहान, महिला प्रधान रामरती, मुख्य सलाहकार राजेंद्र, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।