फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   24 घंटे बाद भी पुलिस टीमें गो-तस्करों का नहीं लगा सकी सुराग

24 घंटे बाद भी पुलिस टीमें गो-तस्करों का नहीं लगा सकी सुराग

Tue, 15 May 2018 12:04 AM IST
Updated Tue, 15 May 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे बाद भी पुलिस टीमें गो-तस्करों का नहीं लगा सकी सुराग
24 घंटे बाद भी पुलिस टीमें गो-तस्करों का नहीं लगा सकी सुराग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सनौली। गो-रक्षक पर गोली चलाने के मामले में 24 घंटे बीत जाने के बाद भी पुलिस गो-तस्करों का कोई सुराग नहीं लगा पाई है। हालांकि गो-तस्करों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी हुई हैं। शनिवार देर रात्री गांव बापौली में गो रक्षक कुलबीर द्वारा पीक-अक गाडी में गाय लोड कर रहे गो तस्करों का विरोध करने पर तस्करों ने कुलबीर को गोली मार कर घायल कर दिया और गाय लोड कर फरार हो गए थे। गोली लगने से घायल गोरक्षक कुलबीर का पानीपत अस्पताल में उपचार चल रहा है। गोरक्षकों ने गोतस्करों द्वारा गोली मार कर फरार होने पर बापौली थाना पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर तस्करों की तलाश की जा रही हैं । इस पर बापौली थाना पुलिस सहित सीआई सहित तीन पुलिस टीमें गो-तस्करों की तलाश में लगी हुई हैं । घटना के 24 घंटे बाद भी गोतस्करों का पुलिस टीमे कोई सुराग नहीं लगा सकी हैं । इससे पहले पिछले महीने तीन अलग-अलग थानों की पुलिस गाड़ी पर पत्थर व पुलिस पर गोली चलाने वाले गोतस्करों का भी कोई सुराग नहीं लगा पाई हैं। इस बारे में बापौली थाना एसएचओ सुभाष का कहना है कि अज्ञात गोतस्करों की तलाश की जा रही है। जल्द ही पुलिस टीमें गोतस्करों को काबू कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed