{"_id":"5959453a4f1c1be4618b458e","slug":"11499022650-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाटल रोड स्थित फौजी कॉलोनी में दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जाटल रोड स्थित फौजी कॉलोनी में दिया वारदात को अंजाम
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फौजी कॉलोनी में दुकानदार को लूटा
पानीपत। जाटल रोड फौजी कॉलोनी में दुकान के बाहर खड़े दुकानदार पर चार बदमाशों ने लाठी-डंडों से हमला कर लूटपाट की। बदमाश वारदात को अंजाम दे भाग गए। दुकानदार को गंभीर हालत में मॉडल टाउन के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। आठ मरला चौकी पुलिस ने घायल दुकानदार के बयान के आधार पर चार अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
जाटल रोड फौजी कॉलोनी निवासी दलबीर ने आठ मरला चौकी पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी जाटल रोड फौजी कॉलोनी में ही लोहे की ग्रिल और गेट की दुकान है। शनिवार को वह अपनी दुकान के बाहर खड़ा था। तभी चार बदमाश हाथ में लाठी-डंडे लेकर आए और उस पर हमला कर दिया। उसकी चीख सुनकर आस-पास के लोग आए, तब तक बदमाश मारपीट कर उसकी जेब से रुपये निकालकर भाग गए थे। लोगों की इसकी सूचना पुलिस को दी और उसे नजदीकी अस्पताल में दाखिल कराया। आठ मरला चौकी प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जाटल रोड फौजी कॉलोनी स्थित दुकान की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। हमलावरों की तलाश की जा रही है।