{"_id":"595943624f1c1b1d4d8b49b8","slug":"11499022178-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिश्तेदारी में जाने के नाम पर ले गया कार, अब नहीं लौटा रहा
समालखा। गांव भापरा निवासी एक व्यक्ति ने गांव के ही एक व्यक्ति पर उससे कार ले जाने और फिर न लौटाने का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि इस संबंध में बात करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देता है। अनिल शर्मा निवासी भापरा ने पुलिस को शिकायत दी है। उसने बताया कि उसने गांव मनाना निवासी संदीप से एक लाख नब्बे हजार में स्विफ्ट कार खरीदी थी। मौके पर नब्बे हजार रुपये दे दिए थे। एक लाख रुपये बाद में देने की बात तय हुई थी। संदीप 31 मई को उनके घर पर आया और रिश्तेदारी में जाने की बात कहकर कार ले गया। कुछ दिन बाद वह अपने भाई के साथ जब वह कार लेने गया तो उसने कहा कि न तो कार मिलेगी और न ही पैसे। वह अब उसको जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।