फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   टूरिस्ट बस ने बाइक को रौंदा, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

टूरिस्ट बस ने बाइक को रौंदा, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर

Wed, 28 Jun 2017 12:32 AM IST
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
टूरिस्ट बस ने बाइक को रौंदा, दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

समालखा। जीटी रोड के मच्छरौली कट पर हिमाचल प्रदेश से दिल्ली जा रही टूरिस्ट बस ने बाइक को रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार एक की गांव के दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि तीसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वे तीनों फैक्ट्री में काम करने वाले गांव के ही अपने चौथे साथी के नहर में डूबने का समाचार मिलने के बाद उसके परिवार से मिलकर फैक्ट्री जा रहे थे। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर भाग गया। टूरिस्ट भी अपने स्तर पर गंतव्य के लिए रवाना हुए। हादसे की सूचना मिलते ही गांव और परिवार में मातम छा गया। पुलिस ने टूरिस्ट बस के चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। दोनों के शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए।
कैथल के गांव शेरदा निवासी विक्रम ने पुलिस को बताया कि वह और सुरेंद्र उर्फ नवीन (20), कुलदीप (22) करीब एक महीने से मच्छरौली स्थित गाबा फैक्टरी में काम कर रहे थे। सोमवार को तीनों फैक्टरी में ड्यूटी करने के बाद विक्रम के नजदीकी मोहित के डूूबने की जानकारी लेने उसके भारत नगर, पानीपत स्थित घर चले गए। मोहित सोमवार को नहर में बह गया था। वे तीनों मंगलवार सुबह करीब छह बजे भारत नगर से बाइक से वापस फैक्ट्री आ रहे थे। जीटी रोड क्रॉस करने के दौरान मच्छरौली कट के सामने पीछे से आ रही एक टूरिस्ट बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे वे तीनों सड़क पर गिर गए। इसके बाद बस सुरेंद्र और कुलदीप को रौंदते हुए निकल गई। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों के सहयोग से घायल विक्रम को अस्पताल में भर्ती करवाया।
विज्ञापन

हेल्मेट ने बचाई विक्रम की जान
पुलिस लोगों को बाइक चलाते समय हेलमेट पहने के लिए जागरूक करती है। इसके बावजूद बहुत से लोग इस तरफ ध्यान नहीं देते। मंगलवार को जीटी रोड पर हुए हादसे में बाइक चला रहे विक्रम की जान हेलमेट ने बचा ली। उसने बताया कि टक्कर लगने के दौरान उसने हेलमेट पहना हुआ था। इस वजह से रोड पर गिरने के बावजूद वह बच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
हादसे में मारे गए दोनों युवाओं के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक सुरेंद्र उर्फ नवीन के पिता कृष्ण ने बताया कि वह बारहवीं पास कर आईटीआई कर चुका था। उसका एक भाई तथा दो बहनें हैं। कुलदीप दसवीं पास था और उसका एक भाई और एक बहन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed