{"_id":"594e8a134f1c1b39648b478c","slug":"11498319379-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ मरला स्थित मंदिर के पास दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आठ मरला स्थित मंदिर के पास दो युवकों ने दिया वारदात को अंजाम
Updated Sat, 24 Jun 2017 09:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला से सोने की बालियां और अंगूठी ठगी
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। सतकरतार कॉलोनी में बहन के पास आई महिला से दो युवकों ने सोने की बालियां और अंगूठी ठग ली। घर पहुंचने पर महिला को ठगी का अहसास हुआ। इसके बाद इसकी शिकायत आठ मरला चौकी पुलिस से की गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
संत नगर बराड़ी दिल्ली निवासी शोभा देवी ने आठ मरला चौकी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सतकरतार कॉलोनी में अपनी बहन कुलवंत कौर के घर आई थीं। उसका कश्यप कॉलोनी जाटल रोड पर प्लॉट है। वह शुक्रवार को प्लॉट देखने के बाद बहन के घर आने के लिए ऑटो से आठ मरला चौक पर आई। वहां दो युवक मिले और उनसे बात करने लगे। दोनोें उन्हें बातों में लगाकर आठ मरला स्थित मंदिर के पास ले गए। वहां धोखे से उसकी सोने की बालियां निकाल ली। महिला का कहना है कि युवकों ने उसे एक लिफाफा दिया। उसमें कुछ कागज और एक सफेद रुमाल था। रुमाल में तीन रुपये बंधे थे। युवकों ने कहा कि बच्ची को खाना खिलाना है अंगूठी दे दो। युवकों ने रुमाल की गांठ बांधते हुए महिला को दी और कहा कि इसमें बालियां और अंगूठी हैं। इसके बाद बहन के घर आ गई। रुमाल खोला तो उसमें कुछ नहीं था। आठ मरला से जांच अधिकारी एएसआई राजेश कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।