फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   किशोरी का सुराग न लगने पर भड़के कॉलोनीवासी, घेरा चौकी

किशोरी का सुराग न लगने पर भड़के कॉलोनीवासी, घेरा चौकी

Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
Updated Mon, 19 Jun 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
किशोरी का सुराग न लगने पर भड़के कॉलोनीवासी, घेरा चौकी
किशोरी का सुराग न लगने पर भड़के कॉलोनीवासी, घेरा चौकी
विज्ञापन

-मॉडल टाउन चौकी पर पुलिस के खिलाफ किया जमकर नारेबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। ईदगाह कॉलोनी से एक किशोरी को अगवा करने के मामले में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न करने से खफा कॉलोनीवासी मॉडल टाउन चौकी का घेराव किया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सूचना मिलने पर डीएसपी सिटी आत्माराम लांबा मौके पर पहुंचे और परिजनों की शिकायत पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। डीएसपी ने परिजनों से दो दिन का समय मांगा। डीएसपी के आश्वासन के बाद ही कॉलोनीवासी शांत हुए।
ईदगाह कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि 13 जून की रात को उसका परिवार घर पर सो रहा था। रात को गांधी कॉलोनी के कुछ लोगों व तीन लड़कियों ने छत के रास्ते उसकी 14 साल की लड़की को अगवा कर लिया। सुबह लड़की को न पाकर उसकी सभी जगह तलाश की, लेकिन कहीं सुराग नहीं मिला। जिसकी शिकायत मॉडल टाउन चौकी पुलिस को दी थी। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मूलरूप से मध्यप्रदेश निवासी रोशन ईदगाह कॉलोनी में किराए पर रहता है और वह भी गायब है। परिजनों ने बताया कि पुलिस के कहने पर मध्य प्रदेश जाने के लिए 21 हजार रुपये में गाड़ी किराए पर दी, लेकिन उसकी बेटी और आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है। इस अवसर पर कॉलोनी निवासी सुमन, लक्ष्मी, कविता, बिमला, रानी, विनोद, प्रकाश, मुकेश, किशोर व मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


ईदगाह कॉलोनी से 14 साल की एक किशोरी को अगवा करने के आरोप लगाते हुए परिजन मॉडल टाउन चौकी में आए थे। परिजनों ने पुलिस पर अनदेखी का आरोप लगाया है। उनको मामले में निष्पक्षता से जांच करने का आश्वासन दिया है। इस मामले में किशोरी के पिता की शिकायत पर ईदगाह कॉलोनी निवासी रोशन के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आत्माराम लांबा, डीएसपी, सिटी, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed