{"_id":"5c9536f4bdec2213fa1faacd","slug":"111553282804-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने पत्नी को दूध में जहर मिला कर पिलाया, केस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Mar 2019 12:56 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने पत्नी को दूध में जहर मिला कर पिलाया, केस
विज्ञापन
पानीपत। गांव कुटानी निवासी विवाहिता रितु उर्फ पिंकी पत्नी प्रवीण कुमार, पुत्री आजाद निवासी गांव नारा को बुधवार की देर रात पानीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मेडिकल जांच में पता चला कि रितु के शरीर पर जहर का दुष्प्रभाव है। वहीं घटना की जानकारी मिलने पर रितु के मायके वाले भी अस्पताल पहुंच गए। रितु ने आरोप लगाया कि पति प्रवीण ने अपने अज्ञात साथी के साथ मिल कर उसे दूध में जहर मिला कर पिलाया है। रितु की शिकायत पर थाना किला पुलिस ने उसके पति प्रवीण व उसके अज्ञात साथी पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इधर, केस दर्ज होने के साथ ही आरोपी प्रवीण व उसके परिजन अस्पताल से फरार हो गये। रितु के पिता आजाद ने बताया कि रितु की हालत चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि रितु का करीब सात साल पहले प्रवीण के साथ विवाह हुआ था और दोनों के एक पुत्र है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रवीण ने रितु को उसकी हत्या के इरादे से जहर पिलाया है। इस केस की जांच कर रहे एएसआई जयराम ने बताया कि रितु के शरीर पर जहर का असर है और उसकी हालत चिंताजनक है। पुलिस इस केस की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।