{"_id":"5ace58ec4f1c1b663d8b49e3","slug":"111523472620-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज के लिए विवाहिता का यौन शोषण किया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दहेज के लिए विवाहिता का यौन शोषण किया
Updated Thu, 12 Apr 2018 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाहिता ने पति पर दहेज के लिए यौन शोषण करने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर जहां पति ने यौन शोषण किया, वहीं सुसराल वालों ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। बुधवार को पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपित सुसराल वालों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पानीपत की एक कालोनी निवासी विवाहिता ने थाना मॉडल टाउन को दी शिकायत में आरोप लगाया कि दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर पति ने उसका अप्राकृतिक यौन शोषण किया, सुसर उसके साथ छेड़खानी करता था। दहेज लाने से इंकार करने पर सुसराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाला दिया। पुलिस ने विवाहिता की पानीपत के सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच करवाई और उसके बयान दर्ज किए। पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, सुसर व दो देवरों पर दहेज एक्ट, कुकर्म करने समेत सात आपराधिक धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई श्री कृष्ण ने बताया कि आरोपियों को नोटिस जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। वहीं पुलिस की जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।