फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   भाई ने की थी उषा की हत्या, सीआईए-थ्री ने किया गिरफ्तार

भाई ने की थी उषा की हत्या, सीआईए-थ्री ने किया गिरफ्तार

Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
भाई ने की थी उषा की हत्या, सीआईए-थ्री ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। नांगल खेड़ी गांव में गुरुवार हुई महिला की ब्लाइंड मर्डर की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। नव विवाहिता उषा की हत्या उसी के भाई अवधेश ने की थी। पुलिस ने उसे गोहाना मोड़ से गिरफ्तार किया। वह यहां से फरार होने की फिराक में घूम रहा था। पुलिस सोमवार को उसको कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने का प्रयास करेगी। सीआईए-थ्री प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत गत गुरुवार को नांगल खेड़ी गांव मे किराये के कमरे में रहने वाली एक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई थी । मकान मालिक रोहताश निवासी नांगल खेड़ी की शिकायत पर मृतक महिला के भाई अवधेश निवासी खादरी जिला हरदोई यूपी व पति आरिफ अली निवासी रगाखेड़ा जिला हरदोई यूपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी बहन उषा ने पास के गांव निवासी आरिफ अली से गत वर्ष विवाह कर लिया था। इस कारण वह उससे नाराज था और मन ही मन रंजिश रखने लगा । रंजिश के चलते उसने प्लान बना बहन उषा व उसके पति आरिफ अली को पानीपत में काम दिलवाने के बहाने गत मंगलवार यूपी से पानीपत बुलाया। तीनों नांगल खेड़ी अड्डे के पास किराये पर कमरा ले रहने लगे। अगले दिन आरिफ अली को एक फैक्टरी में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी मिल गई। गुरुवार को आरिफ अली फैक्टरी मे ड्यूटी के लिए चला गया । इसके बाद उसने मौका पाकर बहन उषा की गला दबाकर हत्या कर वहा से फरार हो गया था ।


हरदोई के ध्यानार्थ
फोटो 38
ऑनर किलिंग : बहन की शादी से खुश नहीं था भाई, मौका पाकर कर दी थी हत्या, गिरफ्तार
नांगल खेड़ी में वीरवार को किराये के कमरे में दिया था वारदात को अंजाम
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed