{"_id":"5cc9f290bdec22070970e8a9","slug":"101556738704-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो लाइन में खड़े वीटा बूथ संचालक ने सिपाही की फाड़ी वर्दी, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सीएम विंडो लाइन में खड़े वीटा बूथ संचालक ने सिपाही की फाड़ी वर्दी, केस दर्ज
रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 02 May 2019 01:07 AM IST
विज्ञापन
Link Copied
पानीपत। लघु सचिवालय स्थित सीएम विंडो की लाइन में खड़े वीटा बूथ संचालक ने अपना नंबर जल्दी लगाने के लिए लाइन को तोड़ने का प्रयास किया। जिस पर वहां ड्यूटी दे रहे सिपाही ने उसे रोका तो वो तैश में आ गया। उसने सिपाही के साथ गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जिसका विरोध करने पर वह मारपीट पर उतारू हो गया। जिस दौरान आरोपी ने सिपाही की वर्दी फाड़ दी। आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित सिपाही के बयान पर थाना शहर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
सिपाही प्रवीन ने थाना शहर में शिकायत दी। जिसमें बताया कि 29 अप्रैल को वह सरल केंद्र पर ड्यूटी कर रहे थे। वहां कोर्ट परिसर के बाहर बने वीटा बूथ का संचालक यशपाल मलिक टोकन लेकर वहां आ गया। वह लाइन में सबसे पीछे लगा था। भीड़ अधिक थी। आगे लगने को लेकर वह लोगों के साथ धक्कामुक्की करने लगा। लोगों ने विरोध किया तो गाली-गलौज करने लगा। उन्होंने उसे रोकने का प्रयास किया तो वह हाथापाई करने लगा। आसपास मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने बीच-बचाव कराया। मौैके पर डीएसपी सतीश वत्स पहुंच गए। उनके सामने भी आरोपी ने अभद्रता की व धमकी दी। किसी तरह पुलिस कर्मियों ने उसे रोका। एसआई राजकुमार का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।