{"_id":"5acfa5a54f1c1b523e8b4e89","slug":"101523557797-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 47 हजार रुपए, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 47 हजार रुपए, केस दर्ज
Updated Thu, 12 Apr 2018 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम कार्ड बदलकर खाते से निकाले 47 हजार रुपए, केस दर्ज
पानीपत। बदमाशों ने सनौली रोड पर भीम गौड़ा मंदिर के पास एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 47 हजार रुपए निकाल लिए। हरीश कुमार निवासी न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी ने बताया कि वह मंगलवार को भीम गौडा मंदिर के पास एटीएम से पैसे निकलवाने गया था। उसने एटीएम से एक हजार रुपए निकाले थे। इसी वक्त दो युवक एटीएम आए और कहा कि एटीएम की प्रोसेस बंद नहीं हुई है। उसने उसका एटीएम लेकर मशीन में लगाया और कहा कि अब बंद हो गई है। उसने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। एक घंटे के बाद उसके मोबाइल फोन पर बैंक खाते से 47 हजार रुपए निकले का मैसेज आया। पुलिस ने हरीश की शिकायत पर मामले में केस दर्ज कर लिया है।