फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   एक माह तक काम करवा नहीं दी मजदूरी, पैसे मांगे तो मकान मालिक व ठेकेदार ने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, मौत

एक माह तक काम करवा नहीं दी मजदूरी, पैसे मांगे तो मकान मालिक व ठेकेदार ने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, मौत

Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
Updated Sun, 08 Apr 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
एक माह तक काम करवा नहीं दी मजदूरी, पैसे मांगे तो मकान मालिक व ठेकेदार ने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, मौत

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पानीपत। किला पुलिस थाना के अंतर्गत सैनी मोहल्ले में मेहनताना मांगने पर ठेकेदार ने मकान मालिक के साथ मिलकर मजदूर की पिटाई की और उसे तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया। इससे उसके सिर पर गंभीर चोटें आई। उसको बिशन स्वरूप कॉलोनी में एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली रेफर कर दिया गया। दिल्ली पहुंचने से पहले ही रास्ते में मजदूर ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के हवाले कर दिया है। परिजनों के बयानों पर पुलिस ने मामले में ठेकेदार व मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
20 वर्षीय मुन्शाद पुत्र मोदा मूल रूप से यूपी के गंगो क्षेत्र के खानपुर गांव का रहने वाला था। फिलहाल उसका परिवार सैनी मोहल्ले में किराये पर रहता है। मुन्शाद पेशे से मजदूर था। 3 अप्रैल को मुन्शाद ठेकेदार चंद्रेश के साथ सन्नी मोहल्ले में ही नर सिंह के निर्माणाधीन मकान में चिनाई के काम पर गया था। एक माह से मुन्शाद यहीं पर काम कर रहा था। उसको अब तक ठेकेदार व मकान मालिक ने एक माह की मजदूरी के पैसे नहीं दिए थे। इस कारण वह आर्थिक रूप से काफी परेशान था। दोपहर ढाई बजे लंच के समय में मुन्शाद ने ठेकेदार चंद्रेश से मजदूरी के पैसे मांगे तो ठेकेदार ने उसकी बात को अनसुना कर दिया। बात करनी चाही तो ठेकेदार उसके साथ गाली गलौच करने लगा। इसी दौरान मकान का मालिक नर सिंह भी आ गया। दोनों ने गाली गलौच कर मुन्शाद के साथ मारपीट की और उससे तीसरी मंजिल से धक्का दे दिया और मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार:
कैराना के रहने वाले नफीस ने बताया कि उसकी सब्जी मंडी में आढ़त की दुकान है। वह दोपहर को सैनी मोहल्ले में काम से जा रहा था। नशौद पुत्र मोदा ने उससे कहा कि सैनी मोहल्ले में ही उसका भाई मुन्शाद काम कर रहा है। रास्ते में उसको खाने का टिफिन दे दे। उसने बाइक पर मुन्शाद के भतीजे सावेज पुत्र शौकत को भी बैठा लिया। दोनों जैसे ही नर सिंह के मकान के पास पहुंचे। तीसरी मंजिल से गाली गलौच सुनाई दे रही थी। ठेकेदार व मकान मालिक मुन्शाद के साथ मारपीट कर रहे थे। दोनों उसको धक्का देते हुए छत के किनारे पर ले आए और उसे धक्का दे दिया। नीचे गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वह ऑटो में डालकर उसको अस्पताल गए। रास्ते में अधिक रक्त रिसाव के कारण उसकी तबीयत गंभीर हो गई। डॉक्टरों ने उसे दिल्ली से रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शी नफीस के बयानों पर ठेकेदार व मकान मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस दोनों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दोनों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
सुरेश पाल, एसएचओ किला पुलिस थाना


एक माह तक काम करवा नहीं दी मजदूरी, पैसे मांगे तो मकान मालिक व ठेकेदार ने तीसरी मंजिल से दिया धक्का, मौत
-सैनी मोहल्ले में हुई वारदात
-ठेकेदार चंद्रेश व मकान मालिक नरसिंह पर मजदूर मुन्शाद को तीसरी मंजिल से धक्का देने का है आरोप
-चश्मदीद आढ़ती के बयानों पर हुआ ठेकेदार व मकान मालिक पर केस दर्ज
फोटो संख्या 1
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed