फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   -पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच की शुरू

-पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच की शुरू

Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 12:21 AM IST
विज्ञापन
-पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्जकर जांच की शुरू
हैंडलूम व्यापारी के सूने मकान से तीन लाख की चोरी
विज्ञापन

पानीपत। तहसील कैंप जवाहर नगर स्थित हैंडलूम व्यापारी के घर से चोर नकदी और गहनों समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। हैंडलूम व्यापारी गर्मियों की छुट्टियों में परिवार समेत मंसूरी गए हुए थे। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मौका मुआयना कर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। जवाहर नगर तहसील कैंप निवासी जयदयाल का हैंडलूम का व्यापार है। वह पिछले दिनों परिवार समेत मंसूरी घूमने गए थे। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को उसके मकान में चोर घुस गए। पड़ोसियों ने बुधवार सुबह पता लगने पर इसकी सूचना जयदयाल को दी। जयदयाल ने अपने भाई को फोन कर पूरे मामले से अवगत कराया। उसका भाई सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा। तहसील कैंप चौकी पुलिस सूचना मिलते ही पहुंची। पुलिस ने मौका मुआयना किया। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोर ताले तोड़कर मकान से चार हजार नकद, एक स्कूटी, नौ तोले सोने के गहने और चांदी के सिक्के समेत करीब तीन लाख का सामान चोरी कर ले गए। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने बयान दर्जकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने चोरों को जल्द ही काबू करने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed