{"_id":"5952aba94f1c1bcf188b457d","slug":"101498590121-panipat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के नजदीक खड़ी कार में मिले शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर के नजदीक खड़ी कार में मिले शव
Updated Wed, 28 Jun 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
थर्मल। गांव रेरकलां में दो सगी मासूम बहनों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनके शव घर के नजदीक ही करीब चार माह से खड़ी एक कंडम स्कोडा गाड़ी में मिले। दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं। हालांकि, प्रथम दृष्ट्या दोनों की मौत का कारण दम घुटना बताया जा रहा है। हालांकि, हालात हत्या की तरफ इशारा कर रहे हैं। थाना मतलौडा पुलिस ने दोनों बच्चियों के शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। उनका पीजीआई रोहतक में बुधवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस से सोमवार शाम को ही शिकायत करने के बाद भी कार्रवाई न होने से परिजनों में रोष है। बताया जा रहा है कि मंगलवार को गाड़ी का खरीदार आने के बाद ही बच्चियों के शव की जानकारी हुई। इन सबके बीच मतलौडा थाना प्रभारी को जिला मुख्यालय तलब कर लिया गया है। फिलहाल सब इंस्पेक्टर दिनेश को थाने का कार्यभार दिया गया है।
गांव रेरकलां निवासी मुकेश के पास तीन लड़की हैं। उसकी दोनों बड़ी बच्चियां अंजली (7) और अमृता (5) सोमवार 26 जून को सुबह करीब दस बजे घर से गायब हो गईं। परिजनों के अनुसार, दोनों घर के बाहर की खेल रही थीं। कुछ ही देर बाद वे गायब हो गईं। वे दोनों गांव की ही आंगनबाड़ी में जाती थीं। मां पिंकी ने बताया कि सोमवार को उनका पति मुकेश और ससुर रामकिशन घर पर ही थे। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे दोनों बहनें खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गईं। उसके बाद लौट कर नहीं आईं। तलाशने पर भी उनका पता नहीं चला। इसके बाद वे बोहली चौकी पहुंचे और शिकायत की। आरोप है कि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई नहीं की। वे मंगलवार को एसपी से मिलने पहुुंचे। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। वे मंगलवार को भी बच्चियों की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान घर के नजदीक ही कंवर सिंह की खराब स्कोडा गाड़ी में दोनों बच्चियां बेसुध मिलीं। वे दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना मतलौडा पुलिस सूचना पर पहुंची और बच्चियों के शवों को शवगृह में रखवा दिया। सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने शवों का पोस्टमार्टम पीजीआई रोहतक कराने की सलाह दी।
खरीदार मंगलवार को देखने आया था गाड़ी
बताया जा रहा है कि रैरकलां निवासी कंवर सिंह की स्कोडा गाड़ी करीब चार माह से कंडम खड़ी थी। करनाल से एक ग्राहक मंगलवार शाम करीब चार बजे गाड़ी देखने आया था। उसने गाड़ी का तिरपाल हटाया तो गाड़ी से बदबू आई। उन्होंने अंदर देखा तो दोनों बहनें थीं।
विज्ञापन
शाम होते-होते थाना प्रभारी मुख्यालय तलब
बोहली चौकी पुलिस ने रैरकलां में दो बहनों के लापता होने के मामले गंभीरता से नहीं लिया गया। पुलिस ने दोनों बच्चियों के शव मिलने के बाद मंगलवार शाम को अपहरण का केस दर्ज किया। पुलिस के एक अधिकारी के अनुसार, थाना मतलौडा प्रभारी धर्मबीर खर्ब को शाम को जिला मुख्यालय तलब कर लिया गया है। थाना मतलौडा का कार्यभार फिलहाल सब इंस्पेक्टर दिनेश को दिया है। सब इंस्पेक्टर दिनेश ने बताया कि इंस्पेक्टर धर्मबीर खर्ब को किन्हीं कारणों के चलते मंगलवार को जिला मुख्यालय बुला लिया गया है। फिलहाल उनके पास थाने का कार्यभार है।
रेरकलां गांव में दो सगी बहने घर के नजदीक ही एक कंडम स्कोडा गाड़ी में मृत मिली हैं। पुलिस दोनों के शवों का बुधवार को पीजीआई रोहतक में पोस्टमार्टम कराएगी। इस मामले में फिलहाल अपहरण का मुकदमा दर्ज किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। थाना प्रभारी धर्मबीर खर्ब को जिला मुख्यालय बुलाने की मुझे कोई जानकारी नहीं है।
बली सिंह, डीएसपी मतलौडा, पानीपत।