{"_id":"5d8538e68ebc3e016c139921","slug":"crime-police-truck-driver-robbry-panipat-news-knl5794149","type":"story","status":"publish","title_hn":"चालक को बंधक बनाकर लाखों के सामान से भरे कैंटर लूटकर फरार हुए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चालक को बंधक बनाकर लाखों के सामान से भरे कैंटर लूटकर फरार हुए बदमाश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समालखा कस्बे के श्री सांई पेट्रोल पंप के पास कार सवार बदमाशों ने लाखों रुपयों के माल से लदे कैंटर को जबरन रूकवा लिया और चालक को बंधक बना कर कैंटर लूट लिया। आरोपी चालक को घरौंडा के पास छोड़ कर कैंटर लेकर फरार हो गए। जिसकी सूचना पीड़ित ने राहगीरों की मदद से पुलिस को दी। समालखा थाना पुलिस ने केस दर्ज कर अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।
थाना समालखा पुलिस ने शुक्रवार को दी शिकायत में अनिल कुमार पुत्र उपेंद्र निवासी साह ग्राम खरारू जिला मुजफ्फरपुर, बिहार ने बताया कि वह पांच साल से ट्रेक केयर इंडिया कंपनी में चालक के पद पर कार्य कर रहा है। वह वीरवार को कंपनी के कैंटर संख्या डीएल1एलएक्स 0634 में माल लोड कर जगाधरी के लिए रवाना हुआ था। समालखा में साईं पेट्रोल पंप के पास बिना नंबर की कार सवार बदमाशों ने अपना वाहन उसके कैंटर के आगे अड़ा कर जबरन रूकवा लिया और कैंटर में चार बदमाश सवार हो गए।
बदमाशों ने अनिल को बंधक बना लिया और कैंटर को करनाल की ओर ले गए। रास्तेभर बदमाश उसके साथ अभ्रदता करते रहे। घरौंडा के पास बदमाशों ने अनिल को कैंटर से नीचे उतार दिया और लाखों रुपये कीमत के माल से लदा कैंटर लेकर फरार हो गए। अनिल ने जैसे तैसे घटना की सूचना कंपनी के पदाधिकारियों व थाना समालखा पुलिस को दी। पुलिस ने बीटी कर कैंटर लूट की वारदात की जानकारी देकर सचेत कर दिया। पुलिस ने नाकाबंदी कर लुटेरों की तलाश की, लेकिन पुलिस आरोपियों का सुराग नहीं लगा सकी। थाना समालखा पुलिस ने कैंटर चालक अनिल की शिकायत अज्ञात चार-पांच बदमाशों के खिलाफ आइपीसी की धारा 379-ए, 341, 34 के तहत केस दर्ज करज जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
जांच अधिकारी एएसआई रविंद्र ने बताया कि अनिल से कैंटर छीने जाने की घटना की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों की शिनाख्त कर कैंटर व इसमें लदा समान बरामद किया जाएगा। बदमाश कैंटर को ले जाते हुए टोल प्लाजा के पास दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस की जांच में चालक अनिल ने बताया कि कैंटर में सिगरेट, साबुन, बिस्कुट, नमकीन आदि सामान की 204 पेटियां लदी थी।