फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police, rupees, letter

आढ़ती को तीन पत्र भेजकर मांगी दो करोड़ की रंगदारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2020 02:36 AM IST
विज्ञापन
crime, police, rupees, letter
बाबरपुर मंडी के आढ़ती से बदमाशों ने 15 दिन में तीन पत्र भेजकर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी है। ये मांग पूरी न करने पर उन्होंने आढ़ती के बेटे व पोते को जान से मारने की धमकी दी है। जिससे पूरा परिवार दहशत में है। वीरवार को तीसरा पत्र मिलने के बाद आढ़ती ने सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

आढ़ती श्रीचंद पुत्र पुरुषोत्तम दास निवासी बाबरपुर मंडी ने सदर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह 20 साल से आढ़ती का काम कर रहे है। उनका मंडी में गोदाम है। उन्होंने बताया कि उनके गोदाम पर 14 सितंबर को एक पत्र रखा हुआ मिला। जिसमें बदमाशों ने दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी थी और मांग पूरी न करने पर बेटे व पोते को जान से मारने की धमकी लिखी। इसके बाद 23 सितंबर को एक दूसरा पत्र उसे अपने ट्यूबवेल के बने कमरे के दरवाजे पर लटका मिला। इसमें बदमाशों ने एक करोड़ रुपये की मांग की और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसे मजाक समझकर नजरअंदाज कर दिया। वहीं एक अक्तूबर को खेत में जाते समय रास्ते में गांव के एक युवक खुशीराम ने उन्हें पत्र पकड़ा दिया। चेक किया तो वह भी दूसरे पत्र की तरह ही था और इसमें एक करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद उसने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

किस तारीख को कहा मिला पत्र और कहां देने थे पैसे
तारीख जगह रुपये रुपये चुकाने की जगह
14 सितंबर गोदाम के अंदर दो करोड़ रकम रजापुर गांव में गुरुद्वारे के पीछे रखने का कहा
23 सितंबर ट्यूबवेल के पास एक करोड़ रकम ट्यूबवेल के पास ही
1 अक्तूबर खेत में जाते समय मिला पत्र एक करोड़ इसमें कोई लोकेशन नहीं
लॉकडाउन में पहले ही हो चुकी आर्थिक हानि
आढ़ती ने बताया कि लॉकडाउन में उसे काफी नुकसान हो चुका है, आढ़त के कारोबार में नुकसान हो चुका है। धमकी देने वाला कौन है, कौन नहीं, मैं नहीं जानता और वह तो पैसे के लिए सक्षम भी नहीं है। गेहूं के सीजन में उन्हें काफी नुकसान हुआ था। अब अधिकतर जानकार किसानों को रुपये दे रखे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी को कोई शक नहीं, बच्चों को भी लड़ाई झगड़े से दूर रखता हूं
आढ़ती का कहना है कि वह अपने परिवार को लड़ाई झगड़ों के मामलों से दूर रखता है। उनकी किसी के साथ कोई निजी दुश्मनी नहीं है। किसी के साथ पहले कोई कहासुनी नहीं हुई और न ही कोई दुश्मनी है। अब उन्हें समझ नहीं आ रहा है आखिरी रंगदारी मांगने वाला बदमाश कौन है, एक है या कई बदमाश है।

पुलिस ने आढ़ती की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है, उनके पास तीनों पत्र आ चुके है, जिनमें बदमाशों का नाम पता नहीं है, वह कई पहलुओं पर काम कर रहे है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
- संदीप कुमार, सदर थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed