{"_id":"5df2a83c8ebc3e87b84dd608","slug":"crime-police-rupee-panipat-news-knl14959521","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने समझौते के लिए दो लाख रुपये लेते युवक को रंगे हाथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने समझौते के लिए दो लाख रुपये लेते युवक को रंगे हाथ दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक पर मारपीट व एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कराकर मामले में समझौते के लिए 10 लाख रुपये की मांग करने वाले युवक को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने दो लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार की लिया। पुलिस ने आरोपी युवक के पास से दो लाख रुपये भी बरामद कर लिए। पुलिस ने रणनीति के अनुसार दो हजार के एक नोट पर अपने हस्ताक्षर कर रखे थे। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट मेेें पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
अमित कुमार पुत्र हरिकिशन निवासी माडल टाउन ने बताया कि उसके दो बेटे है। बड़े बेटे का नाम वंश व छोटे बेटे का नाम लक्ष्य है। 6 नवंबर को अंकुश पुत्र किशन लाल निवासी विराट नगर ने उसके बेटे वंश के खिलाफ मॉडल टाउन थाना में मारपीट व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कराया था। अंकुश ने आरोप लगाया था कि वंश ने उसके साथ मारपीट कर उसको जातिसूचक शब्द कहें है। अंकुश ने उससे संपर्क कर मामले में राजीनामे के लिए 50 लाख रुपये मांगे। उसने विक्रांत भाटिया के साथ उससे मुलाकात की थी। इसके बाद उसने लगातार दो तीन बार उससे संपर्क किया और उसे धमकी दी कि अगर उसे जल्द पैसे नहीं मिले तो वो उसे भी फंसा देगा। 15 नवंबर को वो दोबारा न्यू टाउनशिप क्लब में मिला। वहां पर उसने 20 लाख कहा बाद में वो मेज पर 15 लिखकर वहां से चला गया। उसने अंकुश की 20 लाख रुपये की मांग करते हुए रिकार्डिंग कर ली थी। उसके बाद उसने भय में 10 लाख रुपये देने के लिए हामी भर दी। अंकुश ने भी 10 लाख रुपये लेकर समझौता करने की बात कही। उसने इसकी शिकायत मॉडल टाउन थाना पुलिस में दी। पुलिस के एएसआई ने दो हजार के एक नोट पर अपने हस्ताक्षर किए और उसे नोट को गड्डी में सबसे उपर रख दिया। वो दो लाख रुपये की पहली किस्त विक्रांत भाटिया के मकान में देने के लिए गया। जैसे ही अंकुश ने उससे दो लाख रुपये लिए। उसने पुलिस को सिर पर हाथ रखकर इशारा कर दिया। पुलिस ने उसको रंगे हाथ दबोच लिया और उससे 2 लाख रुपये भी बरामद कर लिए।