फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police

राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल पर हमला, बाइकों पर फरार हुए हमलावर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
crime, police
कार से स्कूल जा रहे राजकीय स्कूल के प्रिंसिपल को जौरासी रजवाहे के पास बाइक सवार छह युवकों ने रोकते हुए लाठी डंडो से हमला कर घायल कर दिया। साथ ही उसकी कार में भी तोडफ़ोड़ की तथा हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण करने के बाद जांच शुरू कर दी। वहीं घटना के विरोध में विभिन्न राजकीय स्कूलों के प्रिंसिपल, स्टाफ व स्थानीय गणमान्यों ने डीएसपी से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

जौरासी के राजकीय सीसे स्कूल में प्रिंसिपल राजेश कुमार ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपनी पत्नी को भापरा के राजकीय सीसे स्कूल में छोड़ने के बाद स्कूल अपनी कार पर जा रहा था। जौरासी रजवाहे के पास लाठी-डंडो से लैस तीन बाइक पर सवार छह युवक आए जिसमें से तीन ने अपना मुंह ढका हुआ था। उनमें से एक ने बाइक आगे अड़ाकर कार रूकवा ली। जिसके बाद उन्होंने लाठी-डंडो से हमला कर उसे घायल कर दिया साथ कार में भी तोडफ़ोड़ की। हमलावार उसके पास करीब साढ़े 750 रुपये की नगदी व जरूरी कागजात भी ले गए। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण शुरू कर दिया। वहीं पीड़ित को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने बताया कि वह तीन दिन से अवकाश पर था और उसने किसी भी तरह की रंजिश से इंकार किया। घटना के बाद क्षेत्र के विभिन्न राजकीय स्कूलों के स्टाफ, पार्षदों, गणमान्यों ने डीएसपी से मिलकर रोष व्यक्त किया तथा आरोपियों को पकड़ने की मांग की। डीएसपी प्रदीप कुमार ने हमलावरों को जल्द ही पकडने का आश्वासन दिया। वहीं थाना प्रभारी सज्जन कुमार का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed