{"_id":"5d7d482b8ebc3e93dc47ed38","slug":"crime-police-panipat-news-knl5147194","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार ने गर्भवती महिला को टक्कर मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार ने गर्भवती महिला को टक्कर मारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार ने गर्भवती महिला को टक्कर मारी, गर्भस्थ शिशु की मौत
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पति के साथ बाइक पर सवार होकर सिविल अस्पताल जा रही एक गर्भवती महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
मूल रूप से बलजीत नगर उग्राखेड़ी निवासी 29 वर्षीय चंद्रेश ने पुलिस को बताया कि हाल में वह भारत नगर बबैल रोड में किराए के मकान पर रहता है। गत 2 सितंबर को वह अपनी बाइक पर अपनी पत्नी सीता को लेकर गोहाना रोड की तरफ से सरकारी हस्पताल पानीपत जा रहा था। दिन के करीब 11 बजे का समय था, जब वह संजय चौक के पास पेट्रोल पंप के सामने पहुंचा तो एक कार बड़ी तेज रफ्तार से पेट्रोल पंप की तरफ से आई। कार का ड्राइवर कार को गलत दिशा में चलाकर दिल्ली रोड पर ले जा रहा था। चालक ने तेज रफ्तार, गफलत व लापरवाही से कार चलाकर अपनी कार की टक्कर उसकी बाइक को मार दी। जिससे वह और उसकी पत्नी बाइक सहित सड़क पर गिर गए। उसकी पत्नी सीता करीब पांच माह की गर्भवती थी। हादसे के बाद उसके में दर्द हो गया व रक्तस्राव शुरु हो गया। जब वह अपनी पत्नी को संभालने लगा तो इसी दौरान कार चालक मौके से भाग गया और वह कार का नंबर भी नहीं देखा पाया।