फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, police

ट्यूशन से लौट रही छात्रा का सहेली के भाई ने किया अपहरण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 02:18 AM IST
विज्ञापन
crime, police
ट्यूशन से लौट रही छात्रा का सहेली के भाई ने किया अपहरण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही बारहवीं कक्षा की छात्रा का युवक ने अपहरण कर लिया। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस को दी शिकायत में एक कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय बेटी 12वीं कक्षा की छात्रा है। जो कि अपनी सहेली के साथ ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी और वापस में भी दोनों ही साथ घर लौटती थी। मंगलवार को भी उसकी बेटी शाम 5 बजे ट्यूशन पढ़ने गई थी। देर शाम तक भी वापस नहीं लौटी तो उसने अपने स्तर पर बेटी की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान उसे पता चला कि उसकी बेटी को उसकी सहेली की शह पर सहेली का भाई अरुण अपहरण करके ले गया है। जिसमें सहेली के पिता के साथ-साथ आकाश व अंकुर नामक युवकों ने भी उक्त युवक का साथ दिया है। वे घटना वाले दिन गायब हो गए थे और बाद में वापस लौटे हैं। छात्रा के पिता का यह भी आरोप है कि आरोपी युवक के पिता ने बाद में उसे फोन करके इस बात की तसदीक की है कि उसका बेटा ही छात्रा को भगाकर ले गया है। उससे जो हो सकता है, वह कार्रवाई करे। पुलिस ने छात्रा की सहेली, पिता, भाई व दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed