फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime

आरोपी डॉक्टर महिला कार चालक गिरफ्तार, बोली: फोन सुनने के लिए कच्चे में उतार दी थी कार, बोनट से भी नीचे थे बच्चे, नहीं दिखे तो आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Sep 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
crime
विकास नगर में एनएफएल के पीछे वाले गेट के पास सड़क किनारे बैठी दो बच्चियों को कार से कुचलने के मामले में पुलिस ने सोमवार को आरोपी महिला डॉ. अनु को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी डॉक्टर चालक महिला ने बताया कि कार चलाते समय उसका अचानक फोन आ गया था। जिसे सुनने के लिए उसने गाड़ी को सड़क से नीचे कच्ची मिट्टी पर उतार दिया और पूरा ध्यान फोन की ओर ही हो गया। उसने बताया कि हादसे होते ही उसे आभास हुआ कि दोनों बच्चे कार के बोनेट से भी नीचे थे, जिस कारण वें नहीं दिखे और दोनों चपेट में आ गए। हालंकि जमानती धाराएं होने के कारण उसको कोर्ट से तुरंत ही जमानत मिल गई।
विज्ञापन

सेक्टर 29 थाना प्रभारी योगेश कटारिया ने बताया कि आरोपी अनु पुत्री नरेंद्र सिवाह गांव की रहने वाली है। उसका विकास नगर में ससुराल है। वह सिवाह पीएचसी में कार्यरत थी। सोमवार को वह अपनी बलेनो कार लेकर ससुराल से पोलियो की दवा पिलाने की ड्यूटी पर जाने के लिए निकली थी। तभी सड़क किनारे बैठी ढाई वर्षीय तनूजा पुत्री रणजीत व उसकी 12 वर्षीय मौसी रानी पुत्री प्रदीप को टक्कर मार दी थी। तनूजा की मौत हो गई थी। दोनों सब्जी लेकर लौट रही थी। तनूजा के मुंह में बाल आ गया था। रानी उसके मुंह से बाल निकाल रही थी। तभी आरोपी अनु ने दोनों को कार से टक्कर मार दी थी।
विज्ञापन

दो साल से सितंबर माह है बच्चों के काल का ग्रास
1 सिंतबर 2019 की दोपहर हाली पार्क की निर्माणाधीन झील की पगडंडी पर सो रहे डेढ़ साल के कमलापथ को जेसीबी ने कुचल दिया था।
27 सितंबर 2018 को कुलदीप नगर में गली में खेल रहे पौने तीन साल के सूरज को पड़ोसी गुरुदेव ने स्कॉर्पियों से कुचल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed