फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime/panipat

मौत को बताया हत्या, कार्रवाई की गुहार

Sat, 27 Jun 2015 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत Updated Sat, 27 Jun 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
शहर की मुल्तान कॉलोनी निवासी प्रवीण की मौत में नया मोड़ आ गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने उसकी मौत को हत्या करार दिया है और उसके ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने डीएसपी ट्रैफिक से मिलकर आरोपियों से कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

मुल्तान कॉलोनी के सैकड़ों लोग शनिवार को लघु सचिवालय में एसपी से मिलने पहुंचे। एसपी के कार्यालय में न मिलने पर डीएसपी ट्रैफिक आत्माराम को न्याय की गुहार लगाई। मुल्तान कॉलोनी निवासी परशुराम ने बताया कि उसको गत दिनों सूचना मिली कि उसके लड़के प्रवीण का शव कांधला में रेलवे ट्रैक के पास पड़ा है।
विज्ञापन


उनकी तरफ के 15-20  लोग मौके पर पहुंचे और वहां पर शव की पहचान प्रवीण की के रूप में की। आरोप है कि उनको वहां पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने इस मामले में उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि 26 जून को थाना चांदनी बाग पुलिस में जाकर कार्रवाई की मांग की तो पुलिस ने पानीपत के बजाय यूपी में कार्रवाई होने की बात कही। डीएसपी ट्रैफिक ने परिजनों को कार्रवाई में पूरा सहयोग करने का भरोसा दिलाया।


पिता परशुराम ने बताया कि प्रवीण की शादी बबली निवासी उरमदपुर शामली के साथ 2012 में हुई थी। शादी के छह माह बाद ही ससुराल पक्ष के लोग उसके लड़के प्रवीण और उनको परेशान करने लगे। प्रवीण की पत्नी बबली चार माह पहले घर से अपने मायके गई थी।

प्रवीण करीब 20 दिन बाद उसको लेने गया तो उसने अपने परिवार के सदस्यों के आने के बाद साथ चले जाने की बात कही। वह पुत्रवधू और पोती को लेने गया तो उन्होंने बबली को साथ भेजने से मना कर दिया। उन्होंने प्रवीण के आने पर ही कुछ समाधान होने की बात कही।

प्रवीण अपनी ससुराल गया तो उसके साथ मारपीट कर दी और वह मुश्किल से अपनी जान बचाकर भागा। यह मामला 21 जून का है। आरोप है कि उसके ससुराल के कई लोग मुल्तान कॉलोनी स्थित सरकारी स्कूल के सामने आए और प्रवीण को बुलाने लगे।

प्रवीण उनके साथ नहीं गया तो उठाकर ले गए। बबली का प्रवीण के पास फोन आया और उसने ले जाने की बात कही। वह अपनी पुत्रवधू को लेने गया तो उन्होंने प्रवीण के न आने का कारण पूछा।


उन्होंने कहा कि वे प्रवीण को लेने जा रहे हैं और बबली को प्रवीण के साथ ही भेज देंगे। इसी बीच उसको सूचना मिली की प्रवीण का शव कांधला रेलवे फाटक के पास पड़ा है। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed