फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   crime, accident. one died. one injured

गन्ने की ट्राली में टकराई बाइक, एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 23 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
crime, accident. one died. one injured
गांव नौल्था में गन्ने से भरी ट्राली में बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक भाई की मौत हो गई, दूसरे भाई की हालत गंभीर है। डॉक्टरों ने उसको रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया है। इसराना थाना पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को दे दिया है। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्राली मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में बिहार के दरभंगा निवासी नरेश ने बताया कि वह अपने भाई ललित, मुकेश और साले रंजीत के साथ गांव नौल्था में किसान जयदेव के खेत मे मजदूरी कर रहा था। खेत से काम निपटा कर उसका भाई ललित और मुकेश खेत मालिक की बाइक लेकर खेत से गांव वापस आ रहे थे। वह दूसरी बाइक पर उनके पीछे आ रहा था। मऊ वाले रास्ते पर गन्ने से भरी ट्रैक्टर ट्राली खड़ी थी। ट्रॉली पर रिफलेक्टर नहीं लगे थे। इसलिए बाइक चालक ललित को ट्रॉली दिखाई नहीं दी और बाइक ट्रॉली में टकरा गई। हादसे में ललित और मुकेश घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए इसराना के पास एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके भाई ललित को मृत घोषित कर दिया। दूसरे भाई मुकेश को गंभीर अवस्था में पीजीआई रोहतक दाखिल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed