फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Craze for sherwani and lehenga-choli increased instead of dhoti-sari

Panipat News: धोती-साड़ी की जगह शेरवानी और लहंगा-चोली का बढ़ा क्रेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Dec 2024 02:28 AM IST
विज्ञापन
Craze for sherwani and lehenga-choli increased instead of dhoti-sari
पानीपत। बदलते समय के साथ लोगों की पसंद भी बदल रही है। पुराने जमाने में दुल्हा धोती और दुल्हन साड़ी पहनती थी लेकिन वर्तमान समय में इनकी जगह शेरवानी और लहंगों ने ले ली है। अब दूल्हे हल्के गहनों के साथ शेरवानी पहनना पसंद करते हैं और दुल्हनों के लिए लहंगा-चोली पहली पसंद बना है। फैशन के लिहाज से देखें तो पसंद और पहनावे में बहुत अंतर आया है लेकिन धीरे-धीरे फिर से लोग प्राचीन समय के फैशन को पसंद करने लगे हैं। खासतौर पर दुल्हन शादी में पहनने के लिए लहंगा-चोली के साथ साड़ी को भी प्राथमिकता देने लगी हैं।
विज्ञापन

दुकानदार रीना कुमारी ने बताया कि उसकी लहंगों की दुकान है। शादी का सीजन आते ही बाजार में लहंगों की मांग बढ़ जाती है। दुल्हनें ज्यादातर लहंगा-चोली ही पहनना पसंद करती हैं। लहंगे के साथ शादी के सीजन में साड़ी और महंगे सूटों का क्रेज भी बढ़ जाता है। दो साल पहले तक दुल्हनें लहंगा पहनना अधिक पसंद करती थीं लेकिन अब लहंगे के बजाय महंगी और आकर्षक साड़ी को अधिक प्राथमिकता देने लगी हैं। शादी में महिलाएं महंगे कपड़े खरीदना व पहनना पसंद करती हैं। इसलिए शादी का सीजन आते ही कपड़ों के रेट में भी उछाल आ जाता है। शादी के सीजन में कपड़ों की खरीदारी बढ़ जाती है। इससे दुकानदारों को बहुत इजाफा होता है।
विज्ञापन

दुकानदार सतीश कुमार ने बताया कि पहले के जमाने में दुल्हे धोती-कुर्ता पहनते थे लेकिन अब शेरवानी पहनना अधिक पसंद करते हैं। शेरवानी के साथ पैंट-कोट को भी पसंद किया जाने लगा है। जितनी खरीदारी शेरवानी की होती है उतनी ही खरीदारी पैंट-कोट की होती है। शादी के सीजन में पैंट-कोट की मांग अधिक हो जाती है। कपड़ों की बढ़ती मांग देखकर दुकानदारों के चेहरे खिले रहते हैं और बाजार में रौनक छाई रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed