फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Couple arrested for stealing knowledgeable house

जानकार के घर चोरी करने के आरोपी दंपती गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Couple arrested for stealing knowledgeable house
पानीपत। सीआईए टू ने राजनगर निवासी दंपती को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों ने अपनी जानकार के घर से नकदी, एक्टिवा, सिलिंडर व एलईडी चोरी की थी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। वारदात आठ नवंबर को हुई थी।
विज्ञापन

सीआईए-टू प्रभारी वीरेंद्र ने बताया रविवार को गश्त के दौरान उनकी टीम जाटल रोड पर थी। टीम ने सूचना पर एक युवक को स्कूटी पर कश्यप कॉलोनी से गिरफ्तार किया। उसकी पहचान तहारपुर, बिजनौर, यूपी निवासी सचिन पुत्र यशपाल के रूप में हुई। सचिन अपनी पत्नी पूजा के साथ राजनगर में किराये के मकान में रहता है। पुलिस ने उससे गहनता से पूछताछ की तो उसने एक चोरी की वारदात में कबूलनामा किया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने 8 नवंबर को पत्नी पूजा के साथ मिलकर अपनी जानकार रानी निवासी सावन पार्क के घर में चोरी की थी। उन्होंने रानी के मकान से 35 हजार रुपये नकद, स्कूटी एक्टिवा, एलईडी, गैस सिलिंडर, स्पीकर, इंवर्टर व बैटरा चोरी किया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर सामान बरामद कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया, जहां से इन्हें जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed