फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Councillors and colony residents protested against building a transfer dumping station in the old sugar mill

Panipat News: पुरानी शुगर मिल में ट्रांसफर डंपिंग स्टेशन बनाने के विरोध में उतरे पार्षद और कॉलोनीवासी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Aug 2025 03:48 AM IST
विज्ञापन
Councillors and colony residents protested against building a transfer dumping station in the old sugar mill
पानीपत। नगर निगम गोहाना रोड स्थित बंद पड़ी पुरानी शुगर मिल में दबे पाव ट्रांसफर डंपिंग स्टेशन बनाना चाह रहा था। इसकी सूचना मिलने पर वार्ड-18 के पार्षद बबलू और वार्ड-19 के पूर्व पार्षद बलराम मकौल की अगुवाई में दोनों वार्डों की दस कॉलोनियों के लोग विरोध में उतर आए। स्थानीय लोगों ने सुबह से दोपहर तक दो बार निगम की कार्रवाई का विरोध किया। निगम अधिकारियाें ने पुलिस को साथ ले जाकर कूड़ा डालने का प्रयास किया लेकिन लोग मिल के गेट पर जमा हो गए। स्थानीय लोगों ने कहा कि 46 साल में शुगर मिल की बदबू से राहत की सांस मिली है। अब निगम अधिकारी छह वार्डों का कूड़ा डालकर फिर से बदबू फैलाने को तैयार है। वे किसी भी सूरत में कूड़ा डंपिंग स्टेशन नहीं बनने देंगे। वहीं निगम अधिकारियों ने लोगों को समझाकर मामला शांत करने की बात कही है।
विज्ञापन

नगर निगम अधिकारी शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे गोहाना रोड पुरानी शुगर मिल में ट्रांसफर डंपिंग स्टेशन बनाने के लिए पहुंचे। स्थानीय लोग इसकी भनक लगते ही मौके पर पहुंच गए। लोगों ने शुगर मिल के बाहर गोहाना रोड पर खड़े होकर जमकर विरोध किया। निगम व कंपनी अधिकारी करीब एक घंटे समझाने के बाद वापस आ गए। इसके बाद मॉडल टाउन थाना से पुलिस लेकर तीन नंबर गेट से कूड़े की गाड़ी अंदर ले जाने लगे तो लोग फिर विरोध में उतर आए। वार्ड-18 के निर्दलीय पार्षद बबलू, वार्ड -19 के पूर्व पार्षद बलराम मकौल पहुंच गए। उन्होंने इसका विरोध किया और गेट पर जाकर खड़े हो गए। संवाद
विज्ञापन

दो वार्डों की दस कॉलोनियों के लागे त्रस्त
पार्षद बबलू ने कहा कि शुगर मिल के आसपास संजय कॉलोनी, न्यू संजय कॉलोनी, सतकरतार कॉलोनी, आरकेपुरम, न्यू आरकेपुरम, पावर हाउस, मुखीजा, न्यू मुखीजा कॉलोनी, राजनगर व आजादनगर समेत दस कॉलोनी आती हैं। यहां 50 साल से शुगर मिल रहा। मिल की बदबू के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया था। रिश्तेदार भी आना बंद हो गए थे। शुगर मिल के शहर से बाहर जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस मिली है। अब नगर निगम कूड़ा डालने की तैयारी कर रहा है। वे यहां कूड़ा डंपिंग स्टेशन नहीं बनने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वोट लेने के समय पैर पकड़ते हैं फिर कूड़ा दिखाते हैं

अश्वनी, गोपाल, सुरेश व पंकज ने कहा कि यहां एक हजार वोटर हैं। नेता चुनाव के समय आकर उनके पैर पकड़ते हैं। अब उनके घरों के बाहर कूड़ा डाल रहे हैं। नेता मॉडल टाउन में कूड़ा डंपिंग स्टेशन बनवा लें। इन कॉलोनियों के लोग एकजुट हैं। कूड़ा डंपिंग स्टेशन शहर से बाहर होने चाहिए। नेता व अधिकारी कंपनी को शह दे रहे हैं और शहर के बीचोंबीच कूड़ा डलवाना चाहते हैं। कंपनी ने कूड़ा उठान का ठेका लिया है तो वे अपनी जगह तय करें।
शहर में चार प्वाइंट बनाने की तैयारी

नगर निगम ने शहर में चार दिशाओं में चार ट्रांसफर डंपिंग स्टेशन बनाने हैं। निगम ने बरसत रोड पर तैयार कर लिया है। गोहाना रोड पर पुरानी शुगर मिल में जगह देखी है। वहीं सनौली रोड पर पत्थर मार्केट के नजदीक और काबड़ी रोड पर आधा एकड़ जमीन देखी है। निगम अधिकारियों का मानना है नई शुगर मिल के नजदीक ट्रांसफर कूड़ा स्टेशन बनाया गया है। यहां कूड़ा ले जाने में ज्यादा समय लगता है।


वर्जन :


शहर के कूड़ा उठान में सुधार किया जा रहा है। इसी दृष्टि से हाउस की बैठक में चार ट्रांसफर डंपिंग स्टेशन बनाने का प्रस्ताव पास किया था। निगम स्थानीय लोगों से बात कर रहा है। लोगाें को शहर को स्वच्छ बनाने में निगम का सहयोग करना चाहिए।
डॉ. पंकज, आयुक्त, नगर निगम।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article