{"_id":"6186d21dac19a81e11344628","slug":"corporation-will-get-three-ghats-cleaned-toilets-will-also-be-arranged-panipat-news-knl887819113","type":"story","status":"publish","title_hn":"निगम करवाएगा तीन घाटों की सफाई, टॉयलेट की भी व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निगम करवाएगा तीन घाटों की सफाई, टॉयलेट की भी व्यवस्था
विज्ञापन
पानीपत। नहरों की घाटों की सफाई का चल रहा काम।
- फोटो : Panipat
पानीपत। छठ पूजा पर श्रद्धालुओं को हर प्रकार की सुविधाएं देने की तैयारी में नगर निगम जुट चुका है। इसके लिए निगम शहर में नहरी सीमा से लगते तीन घाटों की सफाई करवाएगा। इसमें एनएफएल, अंसध रोड और बाबरपुर के पास वाले नहरी के घाट की सफाई का प्लान बनाया जा चुका है। यहां निगम जेसीबी मशीन लगवाकर घाट की सफाई करवाएगा।
इसके अलावा रात के समय लाइटिंग की व्यवस्था की भी सुचारू करने के लिए प्लान बनाया जा रहा है। यहां निगम अस्थायी तौर पर स्ट्रीट लाइट इंस्टॉलेशन करवा सकता है। इसके साथ मोबाइल टॉयलेट की भी सुविधा देने पर प्लान बनाया जा रहा है। निगम अधिकारियों का कहना है कि निगम श्रद्धालुओं को हर संभव सुविधा देने की कोशिश कर रहा है। इस काम को छठ पर्व से पहले पूरा किया जाएगा।
छठ पर्व पर अगर तीनों घाटों पर ज्यादा भीड़ बढ़ती है तो इसको नियंत्रित करने के लिए पुलिस बल भी तैनात किया जा सकता है। इसके लिए जिला प्रशासन, निगम व पुलिस अधिकारियों की बैठक भी हो सकती है। पर्व के दौरान चोरी, छेड़छाड़ जैसी घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट तक तैनात किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
पटाखों पर रहेगी रोक
आम तौर पर देखा गया है कि छठ पर्व पर कुछ लोग पटाखों का इस्तेमाल भी करते आए हैं लेकिन इस बार पटाखों पर पूर्णतय रोक रहेगी। इसके लिए भी जिला व निगम प्रशासन अलर्ट रहेगा कि कहीं किसी भी प्रकार से पटाखों की बिक्री या उन्हें छुड़ाने का काम न हो।
साफ सफाई का रखा जाएगा ध्यान-
निगम की सफाई शाखा को छठ पर्व पर सफाई व्यवस्था को ध्यान रखने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। तीनों घाटों पर श्रद्धालुओं के लिए खास सफाई का इंतजाम किया जाएगा, ताकि श्रद्धालुओं को पर्व मनाने में कोई परेशानी न हो। इसके लिए सफाई शाखा की टीम के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।
हर सुविधा का संभव प्रयास करेंगे-आयुक्त
छठ पर्व पर तीनों घाटों की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा श्रद्धालुुुओं के लिए लाइट या मोबाइल टॉयलेट की व्यवस्था भी की जाएगी। प्रयास रहेंगे कि किसी को भी किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
आरके सिंह, आयुक्त, नगर निगम, पानीपत।
छठ पर्व का सोमवार को है पहला दिन
पानीपत। सोमवार को छठ पर्व का पहला दिन है। इसको लेकर जनहित प्रवासी वेलफेयर सोसाइटी तैयारियों में जुट गई है। सोसाइटी नहरों के घाटों की सफाई करा रही हैं, ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो। संस्था के संस्थापक गणेश चौधरी प्रधान, मीडिया सलाहकार आनंद कुमार झा , विशेष प्रबंधक सुनील झा व चंदन मिश्रा ने शनिवार को नहरों के घाटों का दौरा किया और वहां सफाई के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।
गणेश चौधरी ने बताया कि छठ महोत्सव का पहला दिन सोमवार को है। पहला दिन नहाय खाय से शुरू हो रहा है । नहाय खाय में व्रतधारी अपने सुविधानुसार कुछ लोग नदी में व कुछ लोग साफ सुथरे तालाब में छठ मैइया की पूजा करते हैं। कुछ व्रत धारी घर में हीं स्नान करके अपने अपने आराध्य देव की पूजा करते हैं। दूसरे दिन खरना व्रत आता है । इसमें व्रतधारी दिन भर निर्जला उपवास करती हैं, शाम को नए चावल और गुड़ की खीर, रोटी फल अपने-अपने कुल देवी देवता पर चढ़ाती हैं।