फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation will get the fort community center vacated, a night shelter will be built

निगम करवाएगा किला सामुदायिक केंद्र को खाली, बनेगा रैन बसेरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Dec 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Corporation will get the fort community center vacated, a night shelter will be built
पानीपत। किला क्षेत्र के अपने सामुदायिक केंद्र को निगम अब किलावासियों से खाली करवाने जा रहा है। इसकी जगह पर रैन बसेरा तैयार किया जाएगा। इसे लेकर निगम आयुक्त ने काबिज लोगों को स्पष्ट शब्दों में चेतावनी तक दे दी है।
विज्ञापन

आयुक्त का कहना है कि ये सामुदायिक केंद्र निगम की प्रॉपर्टी है और इस पर कोई और कैसे कब्जा कर सकता है। उन्होंने कहा कि निगम की प्रॉपर्टी पर वे किसी और का कब्जा बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। ये बातें आयुक्त ने वीरवार को उन किलावासी लोगों को अपने कार्यालय में बुलाकर कही, जिन्होंने बुधवार रात को निगम टीम को सामुदायिक केंद्र से खदेड़ दिया था।
विज्ञापन

बता दें कि नगर निगम का किले के पास एक सामुदायिक केंद्र है। इसे कुछ लोग विवाह शादी आदि कार्यक्रमों के लिए किराए पर देते हैं। इन लोगों का कहना है कि इस सामुदायिक केंद्र में उनका सामान रखा था। उन्होंने इस पर अपना ताला तक लगाया था, जिसे निगम अधिकारियों ने तोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बुधवार को निगम अमला इसे रैन बसेरा बनाने के लिए यहां रात को लाइट लगवाने पहुंचा लेकिन पहले से काबिज किलावासियों ने इसका विरोध करते हुए निगम टीम को मौके से खदेड़ दिया। इसकी पूरी रिपोर्ट निगम टीम ने आयुक्त को दी। तब उन्होंने वीरवार को संबंधित लोगों को तलब कर लिया।

निगम आयुक्त आरके सिंह ने कहा कि ये सामुदायिक केंद्र निगम की प्रॉपर्टी है। निगम इसे जैसे चाहे वैसे इस्तेमाल करे। इस पर किसी और का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed