फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation launched campaign against encroachment on Jatal Road

Panipat News: निगम ने जाटल रोड पर चलाया अतिक्रमण के खिलाफ अभियान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Corporation launched campaign against encroachment on Jatal Road
पानीपत। नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ सोमवार को अभियान चलाया। संजय चौक से लेकर आठ मरला चौक के आसपास तक अभियान चलाया गया। इस दौरान 40 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया। वहीं, करीब 50 रेहड़ी फड़ी वालों को चेतावनी देकर छोड़ा गया।
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई निरीक्षक विकास नरवाल, रिंकू शर्मा, राकेश, परमजीत और ओमवीर ने पुलिस बल के साथ सोमवार को सुबह 11 बजे संजय चौक से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान शुरू किया। टीम संजय चौक से आठ मरला चौक, आठ मरला से मॉडल टाउन की ओर रविंद्रा अस्पताल तक, आठ मरला से सतकरतार कॉलोनी तक पहुंची। निगम टीम की कार्रवाई देख की कई दुकानदारों ने खुद ही सामान अंदर रख लिया। कुछ ने निगम टीम के जाने के बाद फिर से सड़क पर सामान रख दिया। अधिकारियों ने बताया कि अब बुधवार को फिर शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। अब सप्ताह में तीन दिन तक अभियान चलेगा। इनमें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को अभियान चलाया जा रहा है। बता दें कि इससे पहले भी निगम टीम शहर के सभी बाजारों में कई दिन तक अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चला चुकी है। वहीं, स्काईलार्क रोड और सनौली रोड पर भी अतिक्रमण हटाने का काम किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed