फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corporation commissioner reached ward number-15

वार्ड नंबर-15 पहुंचे निगम आयुक्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 01:44 AM IST
विज्ञापन
Corporation commissioner reached ward number-15
पानीपत। वार्ड-15 का दौरा करते हुए निगम आयुक्त आर के सिंह व साथ में मौजूद पार्षद व अन्य। - फोटो : Panipat
पानीपत। नगर निगम आयुक्त ने वीरवार को वार्ड नंबर 15 के किशनपुरा की समस्याओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ वार्ड पार्षद, निगम एक्सईएन समेत इंजीनियरिंग विंग के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। यहां पहुंचने पर पार्षद एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें वार्ड की समस्याओं से रूबरू करवाया। इसके बाद मौके पर ही आयुक्त ने सभी समस्याओं का समाधान करवाने का आश्वासन दिया। इसे लेकर आयुक्त ने अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से संबंधित समस्याओं के निपटान के आदेश दिए।
विज्ञापन

वार्ड पार्षद सुमन छाबड़ा ने बताया कि उनके वार्ड में दो पार्कों के जीर्णोद्धार का काम सालों से रुका हुआ है। इसके अलावा कई गलियों में गंदगी के ढेर लगे रहते हैं। गलियों में सीवर के ढक्कन और मैनहोल गली के लेवल से ऊपर नीचे कर दिए गए हैं। वार्ड में कई विकास कार्यों की जरूरत है। ये सभी समस्याएं निगम आयुक्त को दिखाई और इनके समाधान करवाने के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने निगम आयुक्त से वार्ड में 40 साल से बंद पानी की टंकी को हटाकर यहां डिस्पेंसरी बनाने का आग्रह भी किया। इसके अलावा शिवपुरी में वाहन लगवाने की बात भी की गई। उन्होंने बताया कि उनके वार्ड में कई जगहों पर सीवर लाइन चोक हो चुकी है। इसकी सफाई करवाने के लिए निगम आयुक्त से बातचीत की गई है। जिस पर आयुक्त ने सभी कामों पर तुरंत प्रभाव से कार्रवाई करने के लिए अफसरों को निर्देश भी जारी किए हैं। इस मौके पर निगम आयुक्त आरके सिंह के साथ एक्सईएन नवीन सहरावत, सफाई निरीक्षक रिंकू समेत जेबीएम की टीम भी मौजूद रही। वहीं वार्ड पार्षद सुमन छाबड़ा, पार्षद पति अशोक छाबड़ा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधि और वार्ड के लोग भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed