फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   corona took one more life, 39 cases

कोरोना ने ली एक ओर जान, 39 केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 12:51 AM IST
विज्ञापन
corona took one more life, 39 cases
सोमवार को एक बैंक के 52 साल के कर्मचारी की कोरोना से मौत हो गई। कर्मचारी अपने 7 साथियों के साथ 6 दिन पहले कोरोना पॉजिटिव मिला था। उसकी खानपुर मेडिकल कॉलेज में मौत हुई है। डॉक्टरों की मदद से जन सेवा दल के सदस्यों ने पूरी सुरक्षा के साथ शिवपुरी में अंतिम संस्कार किया। 5 कर्मचारियों का अब भी ईलाज चल रहा है। दो ठीक होकर घर जा चुके हैं। दो दिन में कोरोना से दो मौत हो चुकी है। जबकि जुलाई माह में एक वृद्घा समेत 7 लोग कोरोना से हार चुके हैं। मंगलवार को कोरोना के 39 नए मामले आए हैं। अब जिले में कोरोना के रोगियों की संख्या 991 पहुंच चुकी है। इनमें से 415 केस अब भी एक्टिव हैं, जबकि 563 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। वहीं 45 लोग कोरोना को हराकर घर लौटे। मंगलवार को पॉजिटिव मिले सभी रोगियों को आइसोलेट कर उनके संपर्क में आने वाले लोगों को ट्रेस किया जा रहा है।
विज्ञापन

पॉजिटिव केसों में अलुपुर गांव से 1,विकास नगर से 4,गंगाराम कॉलोनी से 1,मस्ताना चौक से 2,जगजीवनराम कॉलोनी से 5,किशनपुरा से 3,सेक्टर 12 से 5,शांति नगर से 1, न्यू दीवान नगर से 1, मॉडल टाउन से 2 , इसराना से 1, सेक्टर 13-17 से 3, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से 1, एल्डिगो से 1, आठ मरला से 1,नूरवाला से 1, जाटल रोड से 1, शिव नगर से 1, पार्क हॉस्पिटल से 1, बबैल रोड से 1, पावटी से 1 और समालखा से 1 की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है।
विज्ञापन

13 लोग हार चुके हैं जिंदगी - डॉ. वर्मा
सिविल सर्जन डॉ. संतलाल वर्मा ने बताया कि बैंक कर्मचारी की मौत कोरोना के प्रभाव से हुई है। जिला में कोविड-19 के कुल 17581 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 16055 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। मंगलवार को भी इनमे से 295 सैंपल भेजे गए हैं। मंगलवार को 447 रिपोर्ट नेगेटिव आई हैं। 533 सैंपल का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब तक कुल 991 केसों में 415 केस एक्टिव हो गए हैं, 563 केस रिकवर हो चुके हैं और अब तक 13 मौत हो चुकी हैं। मंगलवार को 39 नए केस आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed