फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Corona test rates reduced further in private labs

निजी लैब में कोरोना जांच दरें हुईं और कम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Corona test rates reduced further in private labs
पानीपत। महिला को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाती हुई नर्स। - फोटो : Panipat
पानीपत। लोगों के लिए राहत भरी खबर है। सरकार की ओर से निजी लैब और निजी अस्पताल में कोरोना जांच की दरों को और घटा दिया है। इसमें 151 रुपये की कमी कर दी गई है। बीते 40 दिन में कोरोना संक्रमण की जांच के लिए दूसरी बार कीमतों को कम किया गया है जबकि इस साल जनवरी से लेकर जुलाई तक चौथी बार जांच की दरों को कम किया गया है। इसका मकसद है कि कोरोना संक्रमण की जांच सभी के दायरे में हो। हालांकि सरकारी अस्पतालों में कोरोना संक्रमण की जांच निशुल्क रहेगी। नए दरें निजी अस्पतालों और लैबोरेटरी पर लागू होंगी।
विज्ञापन

सरकार की ओर से जारी आदेशों में कहा गया कि कोरोना टेस्ट की जांच की कीमतों पर एक्सपर्ट के साथ मंथन किया गया। टेस्ट की लागत पर विचार-विमर्श के बाद कोरोना संक्रमण की जांच की दरों को घटाने का फैसला लिया गया। अगर कोई भी निजी अस्पताल या निजी लैब, निर्धारित कीमतों से अधिक कीमत वसूलती पाई गई को एपिडेमिक डिजास्टर एक्ट-1897 के तहत कार्रवाई की जाएगी। पानीपत स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिले के सभी निजी अस्पताओं और लैब को यह आदेश जारी कर दिए गए हैं। लैब में जाकर सैंपल देने और घर पर आकर सैंपल दिए जाने पर जांच दर में 151 रुपये की और कमी कर दी गई है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर टेस्टिंग पुरानी और नई दरें
नई दरें पूर्व दरें
लैब में जाकर सैंपल देने पर 299 रुपये 450 रुपये
घर पर आकर सैंपल लेने पर 499 रुपये 650 रुपये
नई दरों को निजी अस्पताल और निजी लैबोरेंटरी पर लागू कर दिया गया है। सभी को इस बारे में अवगत करा दिया गया है। अगर कोराना जांच के एवज में निर्धारित दर से अधिक कीमत वसूलने की शिकायत मिली तो कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. सुनील संदूजा, नोडल अधिकारी, कोविड-19
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed