फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   corona's havoc continues, five news cases come

कोरोना का कहर जारी, पांच नए केस आए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
corona's havoc continues, five news cases come
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। बाजारों व सड़कों पर लोग बिना मास्क लगाए घूम रहे हैं। इसी लापरवाही ने सामूहिक संक्रमण को बढ़ा दिया है। नतीजा ये है कि वीरवार को 14 कोरोना के नए मामले सामने आने के बाद शुक्रवार को भी कोरोना के पांच नए मामले सामने आए। इससे स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। इन सभी को सिविल अस्पताल और एनसी मेडिकल कॉलेज में आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वालों को ट्रेस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने निर्देश जारी किए थे टीबी के हर रोगी का कोरोना टेस्ट होना अनिवार्य है, लेकिन अब तक जिले में 1750 टीबी के रजिस्टर्ड रोगियों में से महज 50 रोगियों का ही टेस्ट हुआ है। इसको लेकर भी डॉक्टरों में चिंता है। क्योंकि जिले में अब तक कोरोना से 7 मौत हुई हैं। इनमें से पांच रोगी टीबी के थे।
विज्ञापन

अनलॉक के बाद आए 162 केस
अनलॉक होने के बाद जिले में कोरोना के 162 मामले सामने आ चुके हैं। हर रोज औसतन पांच मामले सामने आ रहे हैं। अब तक इन पांच रोगियों के संपर्क में मिले 25 लोगों के सैंपल लेकर इनको भी क्वारंटीन कर दिया गया है। जिले में अब कोरोना के 225 मामले सामने आ चुके हैं। 134 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। जिले में अब कोरोना के 84 केस एक्टिव हो गए हैं। जबकि एक युवती समेत 7 लोग अब तक कोरोना से जंग हार चुके हैं। वीरवार को भी पांच लोग कोरोना को हराकर अपने घर लौटे हैं।
विज्ञापन

अनलॉक वन में छूट मिलने के बाद अधिक बड़ा खतरा
अनलॉक-1 में वाहनों की आवाजाही पर रोक हटने के बाद सड़कों पर वाहनों का हुजूम देखने को मिल रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों के सड़कों पर उतरने से जाम की समस्या खड़ी होने लगी है। दुकानों में ग्राहकों की भारी भीड़ देखी जा रही है। कस्बे के बाजारों में रोजाना वाहनों के बेरोकटोक प्रवेश से जाम के हालात बन रहे हैं। वहीं लाल बत्ती चौक, संजय चौक, असंध रोड, रेलवे रोड, असंध नाका पुलिस चौकी के पास भी सुबह से लेकर दोपहर एक बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को अब जाम हटाने में मशक्कत करनी पड़ रही है। शहर के सभी बाजारों में लोगों की भीड़ जुट रही है। काफी लोग मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन नहीं हो रहा है। जिले में अनलॉक प्रथम में कोरोना के 84 मामले सामने आ चुके हैं। हर जगह जुट रही लोगों की भीड़ के कारण अब सामुहिक संक्रमण का अधिक खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों की माने तो ये स्थिति आने वाले समय में और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए पांच रोगी मिले हैं, एक को डिस्चार्ज किया गया है- डॉ. वर्मा
सीएमओ डॉ संतलाल वर्मा ने बताया शुक्रवार को जिला में कोरोना के 5 केस पोजिटिव मिले हैं, 1 केस डिस्चार्ज किया गया है। इनमें थर्मल कॉलोनी का 50 वर्षीय पुरुष,विद्यानंद कॉलोनी की 39 वर्षीय महिला, रिफाइनरी टाउनशिप के 40 वर्षीय पुरुष, बांध गांव का 35 वर्षीय और 8 मरला के 25 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। इसके अतिरिक्त सुखदेव नगर के 49 वर्षीय पुरुष को डिस्चार्ज कर दिया गया है। जिला में कोविड-19 के कुल 9404 सैंपल अभी तक लिए गए हैं। जिनमें से 8849 की रिपोर्ट नेगटिव प्राप्त हुई है। शुक्रवार को भी इनमे से 243 सैंपल भेजे गए हैं। 337 रिपोर्टस का परिणाम अभी प्राप्त नहीं हुआ है। इस तरह पानीपत में अब कुल 84 केस एक्टिव हो गए हैं। 134 केस रिकवर हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed