{"_id":"61dde4ad58155e2d15655927","slug":"corona-infected-increasing-with-the-days-in-january-panipat-news-knl95748213","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनवरी में दिनों के साथ बढ़ रहे कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनवरी में दिनों के साथ बढ़ रहे कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत/समालखा। जनवरी के जैसे-जैसे दिन बीत रहे हैं, वैसे-वैसे मरीजों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। जिले में कोरोना संक्रमितों का बढ़ना खतरे की घंटी है। अब लोगों को ज्यादा सावधान होने की जरूरत है क्योंकि यदि वे जागरूक नहीं हुए तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। दरअसल, नए संक्रमितों में से 70 फीसदी में लक्षण भी सामने नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को बीते वर्ष 16 मई के बाद सबसे अधिक 229 संक्रमित मिले हैं।
नए पॉजिटिव मिले मरीजों में समालखा के सामान्य अस्पताल के एसएमओ डॉ. संजय आंतिम और उनके बेटे के साथ ही 16 वर्ष से कम आयु के 12 बच्चे भी शामिल हैं हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में दो बच्चे संक्रमण का शिकार हो गए हैं। इन्हें होम आइसोलेट किया गया है। इसी प्रकार रिफाइनरी टाउनशिप, सेक्टर 11, 12 और 18 भी कोरोना की जद में हैं। रिफाइनरी टाउनशिप में मंगलवार को कोरोना के 10 केस मिले हैं। तीसरी लहर में टाउनशिप में सबसे अधिक 90 केस मिल चुके हैं। मॉडल टाउन में मंगलवार को 10 केस मिले। सेक्टर 11, 12 व 18 में 35 केस मिले हैं।
अब जिले में कोरोना के सक्रिय रोगियों की संख्या 722 पहुंच चुकी है। हालांकि राहत भरी बात यह भी है कि इनमें से किसी भी रोगी की हालत गंभीर नहीं है। इनमें से सिर्फ दस रोगी ही निजी अस्पतालों में भर्ती हैं। बाकी सभी होम आइसोलेट हैं। मंगलवार को जिले की पॉजिटिविटी दर 13.51 प्रतिशत दर्ज की गई है, ये दर चिंतनीय है। दूसरी ओर 15 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं।
विज्ञापन
अब तक 35 बच्चे संक्रमण की चपेट में आ चुके
तीसरी लहर में अब तक 35 बच्चे कोरोना की चपेट में आए हैं। जिले में अब तक कोरोना की चपेट में 4562 बच्चे आ चुके हैं। जिले में अब तक कोरोना के 31,905 केस हो चुके हैं। इनमें से 30,541 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक 4,66,464 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक जिले में कोरोना से 642 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक जिले में ओमिक्रॉन के पांच केस दर्ज हुए हैं।
ऐसे बढ़ा कोरोना रोगियों का ग्राफ:
- 1 जनवरी- 9 केस
- 2 जनवरी- 10 केस
- 3 जनवरी- 11 केस
- 4 जनवरी- 15 केस
- 5 जनवरी- 20 केस
- 6 जनवरी -65 केस
- 7 जनवरी- 65 केस
- 8 जनवरी- 103 केस
- 9 जनवरी- 116 केस
- 10 जनवरी- 122 केस
- 11 जनवरी- 229 केस
तीसरी लहर ने अब तक आठ डॉक्टर हुए संक्रमित
कोरोना की तीसरी लहर में अब तक आठ डॉक्टर कोरोना संक्रमित हो चुकी है। सिविल अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड इंचार्ज, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सिविल सर्जन कार्यालय में कार्यरत डॉक्टर, डेंटल सर्जन, उझा पीएचस के महिला डॉक्टर, नौल्था सीएचसी इंचार्ज व उनकी डॉक्टर पत्नी कोरोना संक्रमित हैं। कोरोना की दोनों लहरों में अब तक 63 डॉक्टर कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
लगातार बढ़ रहे हैं केस
जनवरी में लगातार केस बढ़ रहे हैं। मंगलवार को कोरोना के 223 नए मरीज मिले हैं। इनको आइसोलेट किया जा रहा है। तीसरी लहर में लोगों में कोरोना के लक्षण नहीं मिल रहे हैं। सभी लोगों से अपील है कि कोविड गाइडलाइन का पालन करें। -डॉ. सुनील संदुजा, डिप्टी सिविल सर्जन