फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Control room set up in district secretariat

Panipat News: जिला सचिवालय में नियंत्रण कक्ष स्थापित

Tue, 02 Sep 2025 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Tue, 02 Sep 2025 02:05 AM IST
विज्ञापन
Control room set up in district secretariat
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। यमुना में पानी खतरे के निशान से ऊपर जाने और मैदानी क्षेत्र में लगातार बारिश के बाद यमुना से सटे इलाके बाढ़ क्षेत्र घोषित कर दिए हैं। प्रशासन ने किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जिला सचिवालय में बाढ़ राहत नियंत्रण कक्षा स्थापित कर दिया है। कोई भी व्यक्ति सहायता के लिए 0180-2653850 नंबर पर सूचना दे सकते हैं। साथ ही लोगों को अलर्ट किया है।
जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के चेयरमैन एवं उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि शहरी व ग्रामीण आबादी वाले क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति पर बारिश के दौरान पूरी नजर रखी जा रही है। दहिया ने कहा कि बारिश के दौरान जलभराव की संभावना बढ़ती है तो वहां से लोगों को तुरंत सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन


रिंग बांध पर बढ़ाई निगरानी
जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. किरण ने सोमवार को यमुना के रिंग बांधों का निरीक्षण किया और बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी दिशा-निर्देश दिए। सीईओ ने सनौली ब्लॉक के राणा माजरा, पत्थरगढ़, तामशाबाद के अलावा बापौली खंड के जलमाना और खोजकीपुर, समालखा उपमंडल के हथवाला और बिलासपुर के रिंग बांधों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed