फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Control room set up for information about waterlogging, helpline number released

Panipat News: जलभराव की सूचना के लिए बनाया कंट्रोल रूम, हेल्पलाइन नंबर जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Aug 2024 06:39 AM IST
विज्ञापन
Control room set up for information about waterlogging, helpline number released
पानीपत। मानूसन में नगर निगम क्षेत्र में जलभराव न हो इसके लिए निगम ने कंट्रोल रूम, नोडल अधिकारी, हेल्पलाइन नंबर तक की तैयारी पूरी कर ली है। निगम ने एक्सईएन राहुल पूनिया को निगम एरिया के ग्रामीण क्षेत्र का नोडल अधिकारी लगाया है, शहरी एरिया के नोडल अधिकारी प्रदीप कल्याण होंगे जबकि सीवर सिस्टम के नोडल अधिकारी एक्सईएन राजेश कौशिक को बनाया गया है। इसके लिए निगम ने पालिका बाजार कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया है। यहां शहर के लोग 0180-4060728 नंबर पर फोन कर जलभराव की समस्या की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। निगम के तीनों एक्सईएन के साथ डिवीजन और एरिया वाइल निगम के एसडीओ और जेई भी शामिल रहेंगे। शहर से आने वाली जलभराव की शिकायतों और उन पर की गई कार्रवाई की निगम आयुक्त को रोजाना शाम को चार बजे रिपोर्ट भी देनी होगी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हर बार शहर में मानूसन में होने वाली जलभराव की समस्या को लेकर निगम ने ये फैसला लिया है। हर बार बारिश में शहर बरसाती पानी से तरबतर हो जाता था। लोगों को असुविधा न हो इसलिए पालिका बाजार के कंट्रोल रूम और हैल्पलाइन नंबर पर शहर के लोग 24 घंटे फोन कर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जिसका समाधान न होने पर शहर वासी निगम के संबंधित तीनों एक्सईएन को शिकायत दे सकते हैं। नगर निगम आयुक्त साहिल गुप्ता ने बताया कि शहर वासियों को बरसाती पानी के भराव से परेशानी न हो इसलिए एरिया वाइज नोडल अधिकारी तैनात करने के साथ निगम का खुद का कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रेाल रूम पर आने वाली शिकायतों को तुंरत प्रभाव से निपटाना होगा। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय निदेश, संयुक्त आयुक्त, निगम के सभी एक्सईएन, एसडीओ, जेई के साथ स्थापना शाखा और मुख्य सफाई निरीक्षक को भी पत्राचार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed