{"_id":"624a031cd853c761fe74a96c","slug":"contract-of-17-employees-working-in-corona-sampling-wing-was-not-renewed-sampling-investigation-stopped-panipat-news-knl1038184181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना सैंपलिंग विंग में काम करने वाले 17 कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ रिन्यू, सैंपलिंग जांच बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना सैंपलिंग विंग में काम करने वाले 17 कर्मचारियों का कॉन्ट्रैक्ट नहीं हुआ रिन्यू, सैंपलिंग जांच बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पानीपत। कोरोना की तीसरी लहर बीत चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के विशेषज्ञों ने जून के अंत में कोरोना की चौथी लहर की दस्तक की आशंका भी जताई है। इस बीच पानीपत के सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना सैंपलिंग बंद हो गई है। सिविल अस्पताल की लैब में काम करने वाले 17 कर्मचारियों का कांट्रेक्ट 31 मार्च को खत्म हो गया है। इनका कांट्रेक्ट अब तक रिन्यू नहीं हुआ है। इसलिए इन्होंने काम बंद कर दिया है। सिविल अस्पताल में कोरोना के रोगियों के सैंपल नहीं लिए जा रहे हैं। सिविल अस्पताल में अब नाममात्र ही सैंपलिंग हो रही है। डॉक्टरों को सैंपल जांच के लिए खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजने पड़ रहे हैं। यहां से तीन दिन में रिपोर्ट आ रही है। पिछले तीन दिन में महज 296 लोगों की कोरोना जांच हुई है। रविवार को महज 52 लोगों ने कोविड जांच कराई है।
कोरोना की पहली लहर में कोविड सैंपलिंग के लिए सिविल अस्पताल में आठ लैब टैक्नीशियन, तीन रिसर्च अस्सिटेंट और छह डाटा ऑपरेटर की भर्ती की थी। इन्हीं पर सैंपलिंग करने व उनकी रिपोर्ट तैयार करने का जिम्मा था। अब फिलहाल इन्होंने कांट्रेक्ट रिन्यू न होने से काम रोक दिया है। कर्मचारियों ने सिविल सर्जन व पीएमओ से जल्द कांट्रेक्ट रिन्यू करने की मांग की है।
एक अप्रैल को दोबारा कांट्रेक्ट होना था रिन्यू
2020 अप्रैल में इन 17 कर्मचारियों को कांट्रेक्ट पर भर्ती किया गया था। हर साल इनका कांट्रेक्ट रिन्यू होता है। 31 मार्च को इनका कांट्रेक्ट खत्म हो जाता है। कोरोना महामारी को देखते हुए उसी दिन इनका कांट्रेक्ट रिन्यू होना चाहिए ताकि सैंपलिंग कम न हो।
विज्ञापन
जिले में अब कोरोना का एक केस
फिलहाल जिले में कोरोना का एक सक्रिय केस है। सात दिन बाद एक दो अप्रैल को कोरोना का नया केस मिला था। एक अप्रैल से अब तक सिविल अस्पताल में महज 296 लोगों की कोरोना जांच हुई है। जिले में अब तक कुल 35061 कोरोना केस मिले हैं। इनमें से 2350 रोगी 12-14 आयु वर्ग के मिले हैं। पानीपत में तीसरी लहर में सिर्फ 4201 मरीज मिले वहीं, सिर्फ 21 मौतें हुईं। पहली लहर में 10,858 केस और 164 मौत हुईं। दूसरी लहर में 20 हजार से ज्यादा केस व करीब 450 मौतें हुई।
जल्द रिन्यू हो जाएगा कांट्रेक्ट, सैंपलिंग हो रही है : पीएमओ
लैब के कर्मचारियों का कांट्रेक्ट जल्द रिन्यू हो जाएगा। सिविल अस्पताल में सैंपलिंग तो हो रही है। सैंपल फिलहाल खानपुर मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं।
- डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ सिविल अस्पताल