फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Contact for going abroad only with registered agents- DC

विदेश जाने की चाहत वाले अनाधिकृत एजेंटों से बचें, बर्बाद हो सकता है पैसा और समय

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jun 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
Contact for going abroad only with registered agents- DC
अगर आप विदेश जाने की चाहत रखते हैं और जाना चाहते हैं तो आपको अनाधिकृत एजेंटों से बचना चाहिए। ये एजेंट आपके पैसे से लेकर आपका समय तक बर्बाद कर सकते हैं। इसके लिए आपको केवल अधिकृत पंजीकृत एजेंट से ही संपर्क करना चाहिए। खास बात ये है कि जिले में काफी कम संख्या में अधिकृत और पंजीकृत एजेंट हैं। जबकि अनाधिकृत एजेंटों का एक बहुत बड़ा समूह है।
विज्ञापन

उपायुक्त सुशील सारवान ने जिलावासियों से अपील करते हुए कहा कि उन्हें अनाधिकृत एजेंटों के चंगुल में फंसकर विदेश में जाने के लिए अपना अमूल्य पैसा और समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। केवल पंजीकृत एजेंटों के माध्यम से ही विदेशों में जाने के लिए संपर्क करना चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में केवल शिव शक्ति टूरिस्ट एंड ट्रेवल एजेंसी नजदीक यस बैंक (एजेंट मंजीत सिंह, बिट्टू शर्मा और गगनदीप), यूएनआई-असिस्ट एजुटेक्ट प्राईवेट लिमिटेड (एजेंट आशमा मल्होत्रा, संदीप, कबिराज, कौशिक बोस, प्रतीक निकोलिया और संदीप घोषाल), आयुष ओवरसिज कंसलटेंसी(एजेंट राजेश जागलान) और बलबीर पुत्र मांगेराम, पिंकी धर्मपत्नी बलबीर वासी किशोर गार्डन असंध रोड, सुनील पुत्र सतपाल गांव नारा ही पंजीकृत एजेंट हैं। उन्होंने बताया कि आमजन पंजीकृत एजेंटों के बारे में लोगों को जागरूक करें ताकि लोग अवैध एजेंटों के पास न जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed