{"_id":"67452f4be885f802a80c840a","slug":"construction-work-of-old-haridwar-road-incomplete-villagers-worried-panipat-news-c-244-1-pnp1007-128031-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: पुराना हरिद्वार रोड का निर्माण कार्य अधूरा, ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: पुराना हरिद्वार रोड का निर्माण कार्य अधूरा, ग्रामीण परेशान
विज्ञापन
सनौली। पुराने सनौली हरिद्वार रोड को शहर के संजय चौक से लेकर कुराड़ फार्म तक करीब 10 किमी. के एरिया में निर्माण कार्य चला हुआ है। करीब 50 करोड़ रुपये की लागत से एचएसआरडीसी द्वारा फोर लेन बनाया जा रहा है। इस निर्माण कार्य को शुरू हुए करीब एक वर्ष पूरा हो चुका है लेकिन अभी भी गांव छाजपुर, निंबरी व उग्रा खेड़ी के पास कई स्थानों पर यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इस रोड से गुजरने वाले कई हजार वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बापौली व सनौली खुर्द ब्लाकों के करीब 40 गांवों के ग्रामीण इस रोड से आते-जाते है और पानीपत शहर व यूपी का जोड़ने वाली यहीं मुख्य सड़क है।
सनौली खुर्द गांव के सरपंच संजय त्यागी, रिशपुर के सरपंच राजदीप, छाजपूर खुर्द सरपंच शकुंतला, रामड़ा-आर सरपंच प्रदीप कश्यप व ग्रामीण नरेश, महाबीर, सतीश, बलवान, सतीशपाल, सुखपाल व राजबीर सिंह ने बताया कि एचएसआरडीसी द्वारा इस रोड के बनाने का कार्य करीब एक साल से किया जा रहा है। आज तक यह निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। सड़क पर रोड़ी बिछाई गई हैं। वाहनों के चलने पर धूल उड़ती रहती है। इन सबके चलते दोपहिया व पैदल लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। दोपहिया वाहन चालक रोड़ी में फिसलकर घायल हो रहे हैं। इस रोड के बचे हुए निर्माण कार्य को जल्द से जल्द पूरा किया जाए ताकि लोगों को आने-जाने में कोई परेशानी न आए।
एसडीओ देवेंद्र कुमार ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य चल रहा हैं। कई जगह सड़क किनारे अतिक्रमण के चलते काम धीमा हो रहा है। जल्द ही निर्माण कार्य तेज किया जाएगा।