फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress workers staged a candlelight march alleging vote theft.

Panipat News: वोट चोरी के आरोप में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च

Thu, 06 Nov 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत Updated Thu, 06 Nov 2025 01:00 AM IST
विज्ञापन
Congress workers staged a candlelight march alleging vote theft.
संविधान चौक पर कैंडल मार्च निकालते कांग्रेस जिला प्रधान रमेश मलिक। संवाद

विज्ञापन
पानीपत। राहुल गांधी के हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी का दावा करने के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गई है। जिला कमेटी ने जीटी रोड स्थित कांग्रेस भवन से संविधान चौक तक कैंडल मार्च निकाला। कांग्रेस नेताओं ने वोट चोरी कर गद्दी पाने वालों से गद्दी छोड़ने की मांग की। जिला पानीपत कांग्रेस के प्रधान रमेश मलिक की अगुवाई में कांग्रेसी बुधवार शाम साढ़े छह बजे जीटी रोड लालबत्ती चौक स्थित जिला कार्यालय पर एकजुट हुए। यहां से कैंडल मार्च शुरू कर संविधान चौक तक पहुंचा।

जिलाध्यक्ष रमेश मलिक ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में मीडिया से रूबरू होकर हरियाणा विधानसभा चुनाव में वोट चोरी पर भाजपा और चुनाव आयोग की मिलीभगत को उजागर किया है। राहुल गांधी ने करीब 25 लाख वोट चोरी का दावा किया है। जबकि प्रदेश में कांग्रेस करीब साढ़े 22 हजार वोट से हारी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने हर जगह हेराफेरी की है। यह जनता की भावनाओं के साथ बड़ा खेल खेला है। उन्होंने कहा कि अब बिहार विधानसभा के चुनाव में भाजपा लोगों को रेल टिकट कराने के साथ बस बुकिंग कर भेज रही है। चुनाव आयोग सब कुछ अनदेखा कर रहा है। मौके पर इसराना के पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि, कंवर सिंह छौक्कर, खुशीराम जागलान, दीपक खटखड़, सतपाल वाल्मीकि, जसबीर जागलान, बलवान वाल्मीकि, संजय गर्ग, प्रियांश मलिक, रूबल संधू, एडवोकेट नरेंद्र भिवान, शमशेर, नरेंद्र सुरा, भूपेंद्र मलिक, बलजीत सारसर, सपट्टर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed