फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Congress leader Balkar Malik attacked by miscreants

रेकी कर वारदात: कांग्रेस नेता बलकार मलिक पर बदमाशों ने किया हमला, वारदात सीसीटीवी में कैद

Thu, 18 Nov 2021 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा) 
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत (हरियाणा)  Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 18 Nov 2021 01:24 AM IST
सार

कांग्रेस नेता बलकार मलिक बुधवार सुबह अनाज मंडी में अपनी आढ़त पर गए थे, तभी बदमाशों ने हमला किया। बदमाश जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Congress leader Balkar Malik attacked by miscreants
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

पानीपत अनाजमंडी में बदमाशों ने कांग्रेसी नेता बलकार मलिक पर डंडों से हमला बोल दिया। उन्हें बुरी तरह से पीटा गया। वह बुधवार सुबह अपनी आढ़त पर गए थे, तभी बदमाशों ने हमला किया। इसके बाद वे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज लेकर बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव रिसालू निवासी कांग्रेस नेता बलकार सिंह मलिक पूर्व में बहुजन समाज पार्टी से टिकट पर ग्रामीण विधानसभा से चुनाव लड़ चुके हैं। पानीपत सब्जी मंडी में उनकी आढ़त की 99 नंबर दुकान है। वह रोज की तरह बुधवार सुबह चार बजे अपनी दुकान पर पहुंचे।
विज्ञापन


वहां हथियारों से लैस तीन युवक पहले से ही उनका इंतजार कर रहे थे। बलकार मलिक को देखते ही तीनों ने डंडों से पीटना शुरू कर दिया। शोर मचाया तो आसपास के दुकानदार, आढ़ती भी वहां पहुंच गए। इस बीच बदमाश जान से मारने की धमकी देकर बाइक से फरार हो गए। बाद में मामले की सूचना थाना चांदनीबाग पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : हरियाणा में प्रदूषण: 21 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम की सिफारिश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, पुराने डीजल-पेट्रोल वाहनों पर प्रतिबंध

बदमाशों ने रेकी कर की वारदात
बलकार ने बताया कि वह रोज तड़के साढ़े 3 से 4 बजे अपनी दुकान पर पहुंचते हैं। बुधवार को लेट हो गए थे। वारदात के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो बदमाश साढ़े तीन बजे ही दुकान के बाहर पहुंच गए थे। उन पर हमला करने के लिए नौ से ज्यादा बदमाश आए थे। सभी डंडों से लैस थे। काफी देर इंतजार करने के बाद कुछ बदमाश वहां से चले गए और तीन वहीं खड़े रहे। उन्होंने कहा कि बदमाश हरियाणवीं बोल रहे थे और जगह से परिचित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed