{"_id":"6ade20597c729b8fc2023809","slug":"congress-burns-effigy-of-chief-election-commissioner-in-samalkha-alleges-theft-of-17000-votes-panipat-news-c-244-1-pnp1001-166593-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: समालखा में कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, 17 हजार वोट चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: समालखा में कांग्रेस ने फूंका मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला, 17 हजार वोट चोरी का आरोप
विज्ञापन
समालखा में पुतला फूंकते कांग्रेस नेता। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
समालखा। कांग्रेस पार्टी ने स्थानीय नई अनाज मंडी के पास रविवार को जोरदार प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र और भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए पूरी चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश मलिक और पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्र हुए। विरोध प्रदर्शन की शुरुआत पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर के कार्यालय से हुई, जहां से कार्यकर्ताओं ने एक रोष मार्च निकालते हुए पुराने थाना रोड से होते हुए जीटी रोड की सर्विस लाइन तक रोष प्रदर्शन किया। इस पूरे कार्यक्रम की अध्यक्षता कंवर सिंह छौक्कर ने की।
पूर्व विधायक बलबीर वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में ही सुनियोजित तरीके से 17 हजार वोट चोरी किए गए हैं। उन्होंने दो टूक कहा कि वोटों में इस तरह की धांधली और गड़बड़ी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। विधायक ने चेतावनी दी कि जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं दे देते, तब तक कांग्रेस पार्टी की ओर से विभिन्न जगहों पर इसी प्रकार उग्र प्रदर्शन और विरोध-प्रदर्शनी का दौर जारी रहेगा।
विज्ञापन
कांग्रेस नेताओं ने एक स्वर में मांग की कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि लोकतंत्र की रक्षा हो सके और दोषियों की जवाबदेही तय की जा सके।
इस अवसर पर सुनीता आर्य, सचिन कुंडू, रामलाल मित्तल, शामलाल, रजनीश छौक्कर, भुनेश, विकास किवाना, राजेश किवाना, अनिल पट्टीकल्याणा, सुभाष डिकाडला, रामधन जौरासी मौजूद रही।
59