{"_id":"67e9b35b80b0d00cec0b8176","slug":"congratulated-the-mayor-and-councillors-panipat-news-c-244-1-pnp1001-134472-2025-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Panipat News: मेयर और पार्षदों का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Panipat News: मेयर और पार्षदों का किया अभिनंदन
विज्ञापन
मतलौडा। ब्रह्माकुमारीज द्वारा संचालित ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर थिराना में रविवार को मेयर और पार्षदों का अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान उनको मेडिटेशन कराया गया। जिसमें मेयर कोमल सैनी, वार्ड-1 से पार्षद पति सुरेंद्र परुथी, वार्ड-3 से अनिल बजाज, वार्ड-7 से अशोक कटारिया, वार्ड-9 से नवल जिंदल, वार्ड-14 से अजीत कुमार, वार्ड-15 से अमित नारंग, वार्ड-16 से अनु शर्मा, वार्ड-21 से संजीव दहिया, वार्ड-22 से रॉकी की गहलोत व वार्ड 25 से मनजीत कौर शामिल रहीं।
ज्ञान मानसरोवर रिट्रीट सेंटर के निदेशक बीके भारत भूषण ने कहा कि सच्चा नेतृत्व वही होता है जो आत्मा के मूल्य, नैतिकता और सेवा की भावना से जुड़ा हो। जब जनप्रतिनिधि ईश्वरीय ज्ञान और मूल्यों को जीवन में अपनाते हैं, तो वे न केवल सफल होते हैं, बल्कि समाज को एक नई दिशा भी दे पाते हैं। मेयर कोमल सैनी ने कहा कि समय के महत्व को समझना बहुत जरूरी है। जो इंसान समय के मूल्य को जानता है, वह वास्तव में मूल्यवान बन जाता है। नगर प्रशासन में कार्य करते हुए समय का सही प्रयोग ही हमें जनता की सेवा में आगे बढ़ाता है। पानीपत सर्कल इंचार्ज बीके सरला बहन ने कहा आज का युग नैतिक नेतृत्व की मांग कर रहा है। जहां सेवा, सादगी और संयम प्रधान हों। इससे पहले ब्रह्माकुमारी द्वारा जनप्रतिनिधियों का पटका पहनाकर, पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान आध्यात्मिक संगीत, मेडिटेशन तथा सौहार्द्रपूर्ण संवाद ने सभी उपस्थित लोगों के मन को छू लिया। मंच का संचालन बीके सुनीता बहन ने किया।