फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Confident about victory, started making laddus

जीत को लेकर आश्वस्त, लड्डू बनवाने किए शुरू

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 02:00 AM IST
विज्ञापन
Confident about victory, started making laddus
पानीपत। समालखा नगर पालिका चुनाव में मतदान के बाद 22 जून को रिजल्ट घोषित होगा। रिजल्ट को लेकर समालखा में तैयारी तेज है। जीत को लेकर जो प्रत्याशी आश्वस्त हैं, उन्होंने लड्डू और मिठाई का ऑर्डर भी दे दिया है। कुछ प्रत्याशी अपने घर पर ही मिठाई तैयार करवा रहे हैं। वहीं कुछ प्रत्याशी ऐसे हैं, जिन्हें लगता है कि वह जीत चुके हैं, बस घोषणा होने की देर है। पिछली बार भी आधे से ज्यादा जीतने वाले प्रत्याशियों ने पहले ही लड्डूू बनवा लिए थे। पूर्व चेयरमैन निधि मित्तल के पति सचिन मित्तल घोषणा होने के पहले ही लड्डूू लेकर तैयार थे। वार्ड नंबर 13 के पार्षद पद पर जीतने के बाद ही उन्होंने लड्डू बांटने शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन

समालखा में अलग अलग हलवाइयों से बात करने पर पता चला कि 150 किलो से ज्यादा लड्डू एडवांस में बनाए जा रहे हैं। वहीं जिन प्रत्याशियों को लगता है कि उनकी जीत पक्की है, उन्होंने अपने घर में ही हलवाई लगवा लिए हैं और कुछ ने हलवाई को ऑर्डर दिया है। भापरा रोड पर रहने वाले हलवाई प्रभास ने बताया कि एडवांस में 50 किलो लड्डू बना रहे हैं। ताकि जो भी जीते उन्हें लड्डूू बेच सकें। एकदम से ऑर्डर आने पर लड्डू नहीं दे सकते हैं। वहीं समालखा के मोतीचूर मिठाई वाला और हरिओम हलवाई के गोदाम में भी एक-एक क्विंटल से ज्यादा लड्डू मंगलवार सुबह तक तैयार कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed