फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   Condemned the Pahalgam attack

Panipat News: पहलगाम हमले की निंदा की

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 03:21 AM IST
विज्ञापन
Condemned the Pahalgam attack
पानीपत। केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने पहलगाम हमले की निंदा की और कहा कि इस मामले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काफी गंभीर हैं। इस सारे हमले की साजिश पाकिस्तान में रची गई है। पाकिस्तान के साथ युद्ध होना चाहिए। बीजेपी सरकार आतंकियों का खात्मा करने के लिए आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन

उन्होंने ये बात शुक्रवार को दिल्ली से करनाल जाते हुए पानीपत स्थित टोल प्लाजा पर मीडिया से बात करते हुए कही। उनका यहां व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष अमित बजाज ने स्वागत किया। आठवले ने गोविंद लाहोट को व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि राजनाथ सिंह के नेतृत्व में विपक्ष के साथ बैठक हुई। उसमें सबने साथ देने का वादा किया है। इसमें किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। जम्मू कश्मीर भारत का हिस्सा है। प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर जो कानून पहले जम्मू कश्मीर में अलग थे उन्हें एक करने का काम किया है। पुलवामा के बाद ये दूसरा बड़ा आतंकी हमला है। पहलगाम हमले में जख्मी लोगों को बचाने का काम वहां के मुसलमानों ने किया है। जम्मू कश्मीर में इस हमले के विरोध में बड़ा आंदोलन हुआ है। जिसमें वहां के मुसलमानों ने भी साथ दिया है। पूरा जम्मू कश्मीर एकजुट है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed