फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   compulsion to hide in bunkers

बंकरों में छिपने की विवशता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
compulsion to hide in bunkers
इसराना। तन्वी - फोटो : Panipat
पानीपत/इसराना। ‘पापा तीन दिन से यूनिवर्सिटी में बने बंकरों में ही छुपे हैं। कुछ दिन का खाना शेष बचा है। बाहर गोलाबारी हो रही है। हालात बेहद चिंताजनक है। बार-बार भारतीय दूतावास से गुहार लगा रहे हैं। दूतावास उन्हें रोमानिया के बॉर्डर तक बसों में पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। वे वहां से पैदल बॉर्डर क्रॉस करेंगे।’ यह हाल यूक्रेन में फंसे छात्रों ने बयां किया।
विज्ञापन

उनकी स्थिति से परिजन चिंतित हैं। इसराना में कार्यक्रम में पहुंचे सांसद संजय भाटिया से गांव बांध व इसराना के कुछ ग्रामीण मिले। उन्होंने सांसद से यूक्रेन में फंसे छात्रों को वहां से निकालने की मांग की। सांसद संजय भाटिया ने आश्वासन दिया है कि दूतावास छात्रों को वहां से सकुशल निकाल लेंगे।
विज्ञापन

यूक्रेन में फंसे इसराना के विनीत ने वीडियो कॉल कर बताया कि वह विनन्यतस्य शहर में नेशनल पिरोगोव मेमोरियल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है। विनीत ने बताया कि यहां पर हालात बहुत खराब हो चुके हैं। तीन दिनों से यूनिवर्सिटी में बनाए गए बंकर में है। विनीत के पिता महेंद्र जागलान ने बताया कि किसी तरह बेटा लौट आए, बस यही चिंता खाए जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूतावास से भी संतोषजनक जवाब नहीं मिला
बांध की तनवी यूक्रेन के देनीप्रो शहर में देनीप्रो स्टेट यूनिवर्सिटी में डॉक्टरी की पढ़ाई कर रही है। तनवी ने बताया कि उन्हें 25 फरवरी को यहां से निकलना था लेकिन हॉस्टल के नजदीक एयरपोर्ट पर 24 फरवरी को हमला हो गया। ऐसे में उन्हें हॉस्टल में ही रुकना पड़ा। शुक्रवार को दूतावास पर कॉल किया तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। तनवी के पिता नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी बेटी किसी तरह देश लौट आए। पहले रोजाना एक बार फोन करते थे अब दिन में छह-सात बार फोन कर हालात पूछ रहे है। उन्होंने सरकार से बच्चों को वतन लौटाने में मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed