फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Panipat News ›   compounder molested girl admitted in hospital in Panipat, victim was admitted to ICU

Panipat: अस्पताल में भर्ती युवती के साथ कंपाउंडर ने की छेड़छाड़, पीड़ित को आईसीयू में करवाया था दाखिल

Sat, 29 Jun 2024 02:50 PM IST
नवीन दलाल माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा)
माई सिटी रिपोर्टर, पानीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Sat, 29 Jun 2024 02:50 PM IST
सार

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक की पत्नी खुद पेशे से एक सरकारी डॉक्टर है जो चंडीगढ़ में कार्यरत है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस भी अस्पताल में डॉक्टर के साथ करीब डेढ़ घंटे से बंद कमरे में बातचीत कर रही है।

विज्ञापन
compounder molested girl admitted in hospital in Panipat, victim was admitted to ICU
अस्पताल में मचा हंगामा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पानीपात के देवी मूर्ति कॉलोनी स्थित आस्था अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती हुई एक 19 वर्षीय युवती के साथ अस्पताल के कंपाउंडर द्वारा छेड़छाड़  करने का मामला सामने आया है। घटना अलसुबह करीब 3:00 की बताई जा रही है। युवती को अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। कंपाउंडर ने उपचाराधीन युवती को इंजेक्शन लगाने की बात कहकर उसके परिजनों को बाहर भेज दिया। इस घटना की जानकारी पीड़ित ने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने इसकी शिकायत डॉक्टर से की तो डॉक्टर ने कंपाउंड पर कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित के तीमारदार को ही थप्पड़ मार दिए। जिस पर परिजनों ने तुरंत 112 डायल का पुलिस को बुला लिया। 

विज्ञापन


परिजनों की शिकायत पर थाना शहर के प्रभारी, महिला पुलिस अधिकारियों के साथ अस्पताल में जांच पड़ताल करने पहुंचे। इसी दौरान अस्पताल संचालक की पत्नी ने पीड़ित के परिजनों को केस वापस लेने की नसीहत दे डाली। जिस पर अस्पताल में ही परिजन भड़क गए इसे लेकर काफी देर तक अस्पताल परिसर में हंगामा भी हुआ। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक की पत्नी खुद पेशे से एक सरकारी डॉक्टर है जो चंडीगढ़ में कार्यरत है। परिजनों का आरोप है कि पुलिस भी अस्पताल में डॉक्टर के साथ करीब डेढ़ घंटे से बंद कमरे में बातचीत कर रही है। परिजनों पर केस को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है लेकिन पीड़ित के परिजन किसी भी सूरत में दबाव में आने वाले नहीं हैं । परिजनों का कहना है कि अगर यहां पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह महिला आयोग से लेकर सीएम तक इसकी शिकायत करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed